13 अगस्त से 15 अगस्त तक फैहराया जाएगा झंडा
भारत के आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में देशभर में तिरंगा लगाने और फहराने के लिए केंद्र सरकार लोगों को प्रोत्साहित कर रही हैं और इसके साथ ही उन्हें हर घर तिरंगा अभियान के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ रही है। भारत की आजादी की 75 वीं एनिवर्सरी के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान को शुरू किया गया है। यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान हर भारतीय लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए केंद्र सरकार प्रेरित कर रही है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाया गया है। पिछले महीने मन के बाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जो कि आजादी के अमृत महोत्सव के एक हिस्से में इस पहल को शुरू किया गया। इस अभियान को चालू करने के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और उन्हें तिरंगे के महत्व के विषय में जागरूक त को बढ़ावा देना है। लोगों के घरों के अलावा सार्वजनिक स्थानों, स्थानीय स्वशासन इकाइयों, एजुकेशन ऑर्गेनाइजेशन, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। तिरंगा झंडा 13 और 14 अगस्त को रात में भी फहराया जा सकता है।
हर घर तिरंगा फहराने का उद्देश्य क्या है
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के दौरान देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घरों में तिरंगा लगाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री का कहना है कि इस अभियान के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना एवं जनभागीदारी की भावना से देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाना है। 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक नागरिक द्वारी अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को ट्वीट करते हुए कहा है कि इस साल देश के प्रत्येक नागरिक आजादी के अमृत महोत्सव मनाने जा रहे हैं जिसमें हर घर 13 से 15 अगस्त के बीच भारत के प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों में तिरंगा को लहराएंगे। जिससे देश के प्रत्येक नागरिक के अंदर स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जुड़ाव और लगाव अधिक गहरा होगा।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
इस लेख के प्रमुख बिंदु
यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक पुरे देश के प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराने के लिए चलाया जाएगा।इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए सरकार प्रोत्साहित करेगी।
यह पहल भारत के संस्कृति मंत्रालय के नोडल मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में शुरू की गई है।
पोस्ट ऑफिस से तिरंगा झंडा घर पर कैसे मंगाएं
पोस्ट ऑफिस से तिरंगा अगर आप मार्केट से तिरंगा नहीं खरीदना चाहते हैं और घर पर ही रह कर आप तिरंगा फहराना चाहते हैं, तो आप पोस्ट ऑफिस के मदद से ₹25 में तिरंगा झंडा ऑनलाइन ऑर्डर कर खरीद सकते हैं। पोस्ट ऑफिस इसकी डिलीवरी चार्ज नहीं लेगी। 1 अगस्त से पोस्ट ऑफिस में तिरंगे झंडे की बिक्री की शुरुआत हो गई है। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस से तिरंगा झंडा मंगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी ब्राउज़र पर भारतीय पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट WWW.epostoffice.gov.in पर लॉग इन करना होगा। जिसके बाद होम पेज पर दिए गए तिरंगे पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना इमेल एड्रेस, तिरंगा झंडे की संख्या और मोबाइल नंबर का डिटेल भरना होगा। अब अपना ऑर्डर कंफर्म करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करें जिसके बाद घर पर ही फ्री होम डिलीवरी में झंडा पहुंच जाएगा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा फहराने का नियम क्या है?
केंद्र सरकार ने 15 अगस्त को 20 करोड़ घरों में जनभागीदारी से तिरंगा झंडा फहराने के लिए राष्ट्रीय अभियान हर घर तिरंगा अभियान पहल शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कुछ नियम निकाले हैं। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में - अगर कोई भी व्यक्ति इस नियम के अनुसार तिरंगा झंडा नहीं फहराता है, तब उन पर सख्त से सख्त कड़ी कार्यवाही भी हो सकती है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा जारी फ्लैग कोड 2002 तैयार किया गया है। यह कोड राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग, फहराने और प्रदर्शन से जुड़ी गाइडलाइन को बताता है और इस गाइडलाइन को 26 जनवरी 2002 में लागू किया था। इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी से तिरंगा झंडा फहराए जाना है।
इसलिए जरूर रखें इन 7 बातों का ध्यान
1.हर घर तिरंगा अभियान में झंडे का प्रयोग किसी भी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
2. किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए भी झंडे को नहीं झुकाया जाएगा।
3. झंडे का प्रयोग किसी भी पोशाक, वर्दी के रूप में नहीं किया जाएगा, साथ ही झंडे को किसी भी रुमाल, तकिए या अन्य कपड़े पर नहीं छापा जाएगा।
4. झंडे का प्रयोग किसी भी भवन में पर्दा लगाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
5. किसी भी प्रकार के अधिसूचना, विज्ञापन, अभिलेख ध्वज पर नहीं लिखा जाना चाहिए।
6. इसके साथ-साथ झंडे को वाहन, रेलगाड़ी, वायुयान की छत को ढकने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
7. इसके साथ-साथ किसी दूसरे झंडे को भारतीय झंडे के बराबर या उसके ऊंचाई पर नहीं फहराया जाएगा।
May Month Current affair- DOWNLOAD NOW |
| Indian States & Union Territories E book- Download Now |
हर-घर तिरंगा अभियान क्या है
दुनिया भर में भारतीयों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में आलोक में राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रत्येक नागरिकों के समर्पण और ध्वज से जुड़े व्यक्तिगत जुड़ाव के प्रतीक में काम करेगा । हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान के लिए प्रत्येक नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महत्वपूर्ण अभियान है।
| सामान्य हिंदी ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| पर्यावरण ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| खेल ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| साइंस ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| अर्थव्यवस्था ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| भारतीय इतिहास ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
इसका मुख्य लक्ष्य नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भारत में राष्ट्रीय ध्वज को कैसे नियंत्रित किया जाता है यह भारत के ध्वज संहिता 2002 भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग, प्रदर्शनी और फहराने पर गाइडलाइन प्रोवाइड करता है। भारत का ध्वज संहिता 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया था। जो कि प्राइवेट पब्लिक और गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ध्वज के प्रदर्शन को नियंत्रित करता है।
फ्लैग के साथ सेल्फी क्या है और संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा योजना के लिए वेबसाइट क्यों लॉन्च की है?
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा योजना के लिए लोगों को और अधिक उत्साहित एवं जागरूक करने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है। जिसमें देश का कोई भी नागरिक झंडा लगा सकता है और अपने देशभक्ति को दिखाने के लिए तिरंगा झंडा के साथ सेल्फी लेकर इस वेबसाइट पर पोस्ट कर सकता है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरा होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव का पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है। भारत के आजादी के 75 गौरवशाली सालों को मनाने के लिए इस महोत्सव की शुरुआत की गई है। जिसमें देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और 150 से अधिक देशों में 50,000 से अधिक इस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सफलतापूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जो कि अब तक का सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है।
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
'हर घर तिरंगा' अभियान पर CSR कंपनी ACT के तहत घोषित CSR एक्टिविटी के बारे में
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि कंपनियां अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी सीएसआर फंड को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी एक्टिविटी के लिए खर्च कर सकती हैं। मंत्रालय ने एक सर्कुलर में कहा कि इस अभियान से संबंधित एक्टिविटी जैसे बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और राष्ट्रीय ध्वज की सप्लाई, आउटरीच और एमप्लीफिकेशन एफर्ट और अदर रिलेटेड एक्टिविटी के लिए CSR फंड का खर्च कंपनी एक्ट की सेड्यूल VII के अंतर्गत योग्य CSR एक्टिविटी हैं। कलचर से संबंधित शिक्षा को बढ़ावा देना। परिपत्र में यह भी कहा गया है कि कंपनियां इन एक्टिविटी को कंपनी (CSR Policy) rule, 2014 और मंत्रालय द्वारा जारी संबंधित परिपत्रों या स्पष्टीकरणों को पूरा करने के अतंरगत कर सकती हैं।
कंपनी एक्ट, 2013 के अंतरगत, कुछ कैटेगरी की प्रॉफिटेबल कंपनियों को अपने तीन साल के एनुवल एवरेज नेट प्रॉफिट (annual average net profit ) का कम से कम 2 परसेंट csr activity के लिए खर्च करना जरूरी है। हर घर तिरंगा अभियान सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है ताकि लोगों को राष्ट्रीय ध्वज घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें साल को चिह्नित करने के लिए इसे लोगों को अपने घरों में फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान पर कितना और कैसे खर्च कर रही है
केंद्र सरकार ने इस साल आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत देश के 20 करोड़ घरों में झंडा फहराने का लक्ष्य तय किया है। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स सीएआईटी के अनुसार भारत में फिलहाल 4 करोड़ झंडे उपलब्ध है और बाकी के झंडों का आर्डर राज्य एवं केंद्र सरकार को अपने स्तर पर निर्माण कर बिक्री के जगह पहुंचाना होगा। केंद्र सरकार के अनुसार झंडे 3 साइज में उपलब्ध होंगे और तीनों की कीमत भी अलग-अलग तय की जाएगी। इन तीनों झंडों के साइज के अनुसार इनका कीमत ₹9, ₹18 और ₹25 रुपये केंद्र सरकार ने तय किया है।
झंडा बनाने वाली कंपनियां शुरुआत में केंद्र और राज्य सरकार को झंडा उधार पर उपलब्ध करवाएंगे। देश के उन सभी नागरिकों को अपने पैसे से झंडा खरीदना होगा। जो आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने घरों में झंडा फहराएंगे। 1 अगस्त से डाक घरों पर भी झंडा उपलब्ध होगा। केंद्र सरकार के 20 करोड़ घरों पर झंडा फहराने के लक्ष्य में अगर झंडे का न्यूनतम कीमत ₹10 भी होता है। तो इस अभियान में कुल 200 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है और यह 200 करोड़ उन्हीं लोगों के जेब से आएंगे जो झंडे खरीदेंगे और झंडा बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह छोटे और मध्यम उद्योग जैसे से जुड़े व्यापारी और बिजनेस हाउस को झंडा बनाने के लिए टेंडर दिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोगों को झंडा उपलब्ध हो सके।
डाकघरों में तिरंगा झंडा का सरकारी किमत क्या है?
केंद्र सरकार ने 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने का निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ-साथ आज से यानी 5 अगस्त 2022 से सभी डाकघरों में सरकारी रेट ₹25 में तिरंगा की बिक्री की जा रही है। जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के नागरिक हजारों की तादात में तिरंगा खरीदने पहुंच रहे हैं। इस साल आजादी के अमृत महोत्सव को स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष में मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में तिरंगा फहराने के लिए आवाहन किया है और इसके लिए हर-घर तिरंगा अभियान आयोजित किया है। सभी साइज के झंडों के लिए अलग-अलग रेट सरकार ने जारी की है जिसके हिसाब से सरकारी डाकघरों में झंडा का बिक्री होगा।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
| Monthly Current Affairs May 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |