India Largest Producer of Sugar, भारत ने चीनी उद्योग के क्षेत्र में की बड़ी उपलब्धि हासिल, जाने कितने का हुआ मुनाफा 

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 05:28 PM IST

Highlights

 भारत का चीनी एक्सपोर्ट मार्केटिंग ईयर

2021-2022 में 109.8 लाख टन।
 2020-2021 में 70 लाख टन। 
2019-2020 में 59 लाख टन था। 
2018-2019 में 38 लाख टन था।

Source: Safalta

India Largest Producer of Sugar : भारत का चीनी निर्यात सितंबर में मार्केटिंग ईयर 2021-22 के समाप्ति के दौरान संता 57% बढ़कर 109.8 लाख टन हो गया है। चीनी मार्केटिंग ईयर अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।
निर्यात के बढ़ने से देश में लगभग 40,000 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा का आगमन हुआ है। खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को चीनी निर्यात को लेकर जानकारी दी है।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here
 

भारत बना चीनी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक 


किसानों के गन्ना बकाया मार्केटिंग ईयर 2021 - 22 अक्टूबर से सितंबर के अंत में 6,000 करोड़ रुपए का था। चीनी कारखाना 1.18 लाख करोड़ रुपए की कुल देय राशि में से किसानों को पहले ही 1.12 लाख करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी हैं। खाद्य मंत्रालय ने यह कहा है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े चीनी के उत्पादक के रूप में उभर कर सामने आया है। देश चीनी के उपभोक्ता होने के साथ-साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी निर्यात भी बन गया है।

 5000 लाख टन से अधिक गन्ने का उत्पादन किया गया था


देश में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान रिकॉर्ड के अनुसार 5000 लाख टन से ज्यादा गन्ने का प्रोडक्शन किया गया था, जिसमें से लगभग 3,574 लाख टन चीनी कारखानों द्वारा गन्ने की पेराई का लगभग 394 लाख टन चीनी का प्रोडक्शन किया गया था। जिसमें से एथनॉल तैयार करने के लिए 35 लाख टन चीनी का इस्तेमाल किया गया और चीनी कारखानों द्वारा 359 लाख टन चीनी का प्रोडक्शन किया गया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
 

 चीनी निर्यात के रूप में उभरा भारत 


खाद्य मंत्रालय ने अपने बयान में यह कहा है कि यह सत्र भारतीय चीनी उद्योग के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ है। गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन, चीनी निर्यात, गन्ना की खरीदी, गन्ना बकाया भुगतान और एथेनॉल के प्रोडक्शन के सभी रिकॉर्ड को इस सीजन के दौरान बनाए गए हैं। इस दौरान भारत सरकार ने बिना किसी फाइनेंशियल हेल्प के लगभग 109.8 रन का हाईएस्ट निर्यात भी हासिल किया है।  Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

भारत के चीनी एक्सपोर्ट रिपोर्ट


 भारत का चीनी एक्सपोर्ट मार्केटिंग ईयर

2021-2022 में 109.8 लाख टन।
 2020-2021 में 70 लाख टन। 
2019-2020 में 59 लाख टन था। 
2018-2019 में 38 लाख टन था।

सरकारी हस्तक्षेप ने बदली देश में चीनी इंजस्ट्री की स्थिति 


खाद्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 5 सालों में इस क्षेत्र को फाइनेनशियल संकट से बाहर निकाला है। मंत्रालय ने कहा है कि सहायक अंतरराष्ट्रीय कीमतों और भारत सरकार की नीति ने भारतीय चीनी इंडस्ट्री के इस उपलब्धि को हासिल किया है। इन एक्सपोर्ट से देश में लगभग 40 हजार करोड़ रुपए का विदेशी मुद्रा हासिल किया गया है। मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक नए सीजन में चीनी को एथेनॉल में बदलने की उम्मीद 35,000 हजार टन से बढ़ाकर 50,000 हजार टन की रखी गई है। जिससे चीनी इंडस्ट्री को लगभग 25000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू प्राप्त होगा।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
 
October Current Affairs E-book  DOWNLOAD NOW
September Month Current affair DOWNLOAD NOW
August  Month Current Affairs 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ