JULY Month Current affair- DOWNLOAD NOW |
| Indian States & Union Territories E book- Download Now |
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
चंद्रमा दिवस क्यों और कैसे मनाया जाता है
इस दिन को अमेरिका में नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन द्वारा चंद्रमा पर पहली बार जाने की याद और खुशी में मनाया जाता है। नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन चंद्रमा में जाने वाले पहले मनुष्य थे और उनकी यही उपलब्धि को मनाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने चंद्रमा की जमीन पर 21 घंटे से अधिक का समय बिताया था। जिसका नाम उन्होंने ट्रैंक्विलिटी बेस रखा था। इस दिन को मनाने के पीछे मानवता की स्थिति और संभावनाओं पर शिक्षित करने एवं लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 2022 को एक एनुअल प्रोग्राम के रूप में मनाया जाएगा और दुनिया भर में इसे लेकर एक आम सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
| सामान्य हिंदी ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| पर्यावरण ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| खेल ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| साइंस ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| अर्थव्यवस्था ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| भारतीय इतिहास ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
इस दिन का महत्व क्या है
यह दिन नासा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है इस दिन को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा था और लगभग 47.5 पाउंड चंद्र सामग्री इकट्ठा की थी। जिसे वे धरती पर रिसर्च के लिए लाए थे। इस ऐतिहासिक दिवस को जश्न के तौर पर मनाया जाता है और यह दिन सभी वैज्ञानिकों को यह आशा और विश्वास देता है कि मनुष्य अब अंतरिक्ष में जा सकते हैं। मून विलेज एसोसिएशन और उसके ऑर्गनाइजेशन के एक समूह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था। इस दिन को मनाने के पीछे आम जनता विशेष रूप पर युवा पीढ़ी और वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों के बीच ज्योतिषी और खगोल विज्ञान के बारे में सिखाना और जागरूकता को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
| Monthly Current Affairs May 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |
अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस का इतिहास क्या है
मून विलेज एसोसिएशन द्वारा 64वें UN-COPUOS सेशन में 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में मनाने के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया था। इस दिन को मनाने के लिए अमेरिका के अपोलो 11 मिशन के साथ 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर पहली बार मानव जाति द्वारा कदम रखने के उपलक्ष में चुना गया था। 9 दिसंबर 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में मनाने के लिए चुना था।