झारखंड राज्य का इतिहास क्या है
झारखंड राज्य भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है, इसे जंगल ऑफ फॉरेस्ट या बुशलैंड के नाम से भी जाना जाता है।
Source: safalta
15 नवंबर साल 2000 को छोटानागपुर क्षेत्र को बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग किया गया था और इसे झारखंड नाम से एक अलग राज्य के रूप में जन्म दिया गया था। इसके साथ ही झारखंड राज्य देश का 28 वां भारतीय राज्य बना। झारखंड के आदिवासियों ने बहुत पहले ही अपने लिए एक अलग राज्य की मांग की थी, क्योंकि आजादी के बाद से आदिवासी समुदाय और लोगों को सामाजिक आर्थिक लाभ बहुत कम मिला था। इन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया जिसने 1947 में भारत के स्वतंत्र होने के तुरंत बाद सरकार से यह विरोध एवं अपील किया कि उनके लिए अलग राज्य का गठन किया जाए, जिसके फलस्वरूप सरकार ने 1995 में झारखंड क्षेत्र स्वायत्त परिषद की शुरुआत की और साल 2000 में मांग को पूरा किया था। झारखंड राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बनाया गया। उन्होंने साल 2006 में बीजेपी को छोड़कर झारखंड विकास मोर्चा की स्थापना की थी। Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
झारखंड राज्य के बारे में
आदिवासी राज्य झारखंड में 24 जिले हैं और झारखंड का कुल क्षेत्रफल लगभग 79,716 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के आधार पर देश का 15वां सबसे बड़ा राज्य है। झारखंड के अद्भुत झरने, पहाड़ी, वन्य जीव, अभ्यारण, दामोदर नदी पर पंचेत बांध और पवित्र स्थान जैसे बैद्यनाथधाम, पारसनाथ रजरप्पा जैसे क्षेत्र राज्य के पर्यटक आकर्षण के लिए जाने जाते हैं। झारखंड राज्य कोयला, लौह अयस्क, तांबा अयस्क, यूरेनियम, अभ्रक, बॉक्साइट, ग्रेनाइट पत्थर, चांदी और डोलोमाइट जैसे मिनरल सोर्स से समृद्ध राज्य है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
November Current Affair E-Book | DOWNLOAD NOW |
October Current Affairs E-book | DOWNLOAD NOW |
September Month Current affair | DOWNLOAD NOW |
August Month Current Affairs 2022 | डाउनलोड नाउ |
Monthly Current Affairs July 2022 | डाउनलोड नाउ |