1. संगीत की दुनिया की शान लता मंगेशकर को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उन्हें साल 1972, 1975 और 1990 में दिया गया था।
2.इसके बाद 1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994 में उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला।
3 अपने गायिकी के दम पर लता जी 1969 में पद्म भूषण पुरस्कार भी मिला है।
4. अपने मधुर अवाज के लिए लता जी इतनी फेमस थी की उन्हें 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
5. 1993 में लता जी को फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।
6. इसके साथ ही 1999 में उन्हें पद्म विभूषण भी मिला।
7. इन सबके अलावा लता जी को 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था।
8.इन सारे अवॉर्ड्स के अलावा लता जी को
9.राजीव गांधी पुरस्कार।
10.एन.टी.आर. पुरस्कार।
11. महाराष्ट्र भूषण।
12. स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट।
13.जी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया था।
स्वर कोकिला को भारत में बहुत सारे अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। आज इनके जाने के बाद इन्हें देश लोग बहुत याद करेंगे। इनके सदाबहार गीत लोग सालों साल तक सुनेंगे।