April Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
नरेन्द्र मोदी जी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के मेहसाना के वाडनगर में हुआ था. शायद आप सब इस बात से अनभिज्ञ हों कि हमारे प्रधानमन्त्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने अनेक पुस्तकें लिखीं हैं.
नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखी गयी पुस्तकों की सूची
क्रम संख्या | पुस्तकों के नाम |
1 | एग्जाम वॉरियर्स |
2 | साक्षी भाव |
3 | ज्योति पुंज |
4 | ए जर्नी : पोयम्स बाई नरेन्द्र मोदी |
5 | सामाजिक समरसता |
6 | प्रेमतीर्थ |
7 | नयनं इदं धन्यं |
8 | डीवाइन इंडिया |
9 | कनविनिएंट एक्शन |
10 | एजुकेटेड इंडिया |
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now
Hindi Vyakaran E-Book-Download Now
Polity E-Book-Download Now
Sports E-book-Download Now
Science E-book-Download Now
प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें -
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जो हम सभी को जरुर जाननी चाहिए -
- सन् 2006 में इंडिया टुडे ने एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण द्वारा मोदी को भारत का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किया.
- मार्च 2012 में टाइम पत्रिका ने मोदी को अपने एशियाई संस्करण के कवर पृष्ठ पर छापा.
- 2014 में मोदी को दुनियां के सबसे प्रभावशाली लोगों की “टाइम 100” सूची में शामिल किया गया था.
- 2014 में मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले एशियाई नेता बने.
- 2014 में फोर्ब्स ने मोदी को दुनियां में 15वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति का दर्ज़ा दिया.
- 2016 में नरेन्द्र मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान – द किंग अब्दुलाज़िज़ सश प्रदान किया गया.
- 2016 में हीं उन्हें अफ़ग़ानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – स्टेट आर्डर ऑफ़ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान भी दिया गया.
- 2018 में उन्हें पलेस्टाइन का दौरा करने पर ग्रैंड कालर ऑफ़ स्टेट ऑफ़ पलेस्टाइन अवार्ड से सम्मानित किया गया.
- 2019 में मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान – आर्डर ऑफ़ ज़ायेद सम्मान से नवाज़ा गया.