List of major rivers in Bihar: क्या आप जानते हैं बिहार में कौन-कौन सी नदियां बहती है

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 10:48 AM IST

Source: Safalta

बिहार के इतिहास का विस्तार जो मानव सभ्यता की शुरुआत के साथ सम्बंधित है अत्यंत गौरवशाली है. बिहार कई समर्थ साम्राज्यों के संरक्षण में हजारों हज़ार सालों तक न सिर्फ़ शक्तिशाली हुकूमतों का केंद्र रहा बल्कि यह शिक्षा से सम्बंधित एक उच्च सांस्कृतिक केंद्र भी रहा. मौर्य साम्राज्य, बौद्ध धर्म और जैन धर्म का उद्भव भी बिहार की गौरवमय धरा से हीं हुआ. अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.
April Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW  
 

बिहार के जल संसाधन -

बिहार में प्रकृति ने दिल खोल कर अपनी सम्पदा लुटाई है. बिहार राज्य में जल संसाधन के अनेक प्राकृतिक स्त्रोत है, जिनमें से प्रमुख हैं –
  1. नदियाँ और उनका अपवाह तंत्र,
  2. जलप्रपात एवं जलकुंड, और
  3. वेटलैंड्स.
और आईए अब हम बात करें बिहार की प्रमुख नदियों की. बिहार की प्रमुख नदियों को उनके उद्गम के आधार पर दो वर्गों में विभाजित किया जा सकता है -
  1. हिमालय से निकलने वाली नदियाँ
  2. पठारी क्षेत्र के दक्षिण भाग से निकालने वाली नदियाँ   
List of Government Exam Topic

हिमालय क्षेत्र से निकलने वाली नदियाँ –

  • सरयू (घाघरा),
  • गंडक,
  • बूढ़ी गंडक,
  • बागमती,
  • कमला,
  • कोसी,
  • बलान और
  • महानंदा.
उपरोक्त ये नदियाँ चिरस्थायी नदियाँ हैं और अपनी बाढ़ की विभीषिका के लिए कुख्यात हैं.

पठारी क्षेत्र से निकलने वाली नदियाँ –

  • सोन,
  • उत्तरी कोयल,
  • चानन,
  • पुनपुन,
  • फल्गु,
  • कर्मनाशा,
  • सकरी आदि  
ये सभी मुख्यतः बरसाती नदियाँ हैं.

बिहार की प्रमुख नदियाँ    

नदी का नाम उद्गम स्थल मुहाना
गंगा नदी गंगोत्री (उत्तराखंड) बंगाल की खाड़ी
गंडक नदी अन्नपूर्णा, मानंगमोट, कश्तांग   गंगा नदी (पहलेजा घाट के पास)
बूढ़ी गंडक नदी सोमेश्वर की पहाड़ियां गंगा नदी (खगड़िया)
कोसी नदी सप्तकौशिकी (पूर्वी नेपाल) गंगा नदी (काढ़ागोला; पूर्णिया)
सोन नदी अमरकंटक (मध्यप्रदेश) गंगा नदी (दानापुर, पटना)
सरयू (घाघरा) नदी नाम्पा पर्वत श्रेणी (नेपाल) गंगा नदी (छपरा)
बागमती नदी महाभारत पर्वत श्रेणी (नेपाल), हिमालय गंगा नदी (खोरमाघाट, खगड़िया)
कमला नदी महाभारत पर्वत श्रेणी (नेपाल), हिमालय गंगा नदी (काढ़ागोला; पूर्णिया)
महानंदा नदी महाभारत पर्वत श्रेणी (नेपाल), हिमालय गंगा नदी (कटिहार)
कर्मनाशा नदी विन्ध्याचल की पहाड़ियां गंगा नदी (चौसा)
अजय नदी बटपाड़ गंगा नदी (पश्चिम बंगाल)
पुनपुन नदी मध्यप्रदेश का पठारी भाग गंगा नदी (फतुहा)
फल्गु नदी उत्तरी छोटानागपुर का पठार गंगा नदी (टाल क्षेत्र के पास)
किउल नदी तीसरी पर्वत श्रेणी, झारखण्ड गंगा नदी (सूरजगढ़, लखीसराय)
 

Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now

Hindi Vyakaran E-Book-Download Now

Polity E-Book-Download Now

Sports E-book-Download Now

Science E-book-Download Now

 
1. गंगा

बिहार की सबसे प्रमुख नदी की बात करें तो वो है "गंगा". गंगा नदी बिहार को दो भागों में विभाजित करती है - उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार. गंगा का उद्गम स्थान उत्तराखंड के पश्चिम हिमालय पर्वत श्रेणी से होता है (गंगोत्री). इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं -

बाईं सहायक नदियाँ - करनाली, महाकाली, गंडक, कोशी (कोसी), घाघरा (सरयू), और दामोदर .
दाहिनी सहायक नदियाँ - यमुना, सोन, महानंदा, चम्बल .

बिहार में गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ - गंडक, बागमती, कोसी, काली और सोन हैं. गंगा और उसकी सहायक नदियाँ मिलकर जल के एक शाश्वत स्त्रोत का निर्माण करते हैं जिससे कि भारत के एक विशाल कृषि क्षेत्र को लगातार पानी प्राप्त होता रहता है. और इस लिए इन क्षेत्रों में भरपूर फसलें उपजती हैं. इस क्षेत्र में उगने वाली प्रमुख फसलें हैं - गन्ना, चावल, तिलहन, मसूर, गेंहूँ और आलू.     

2. गंडक

गंडक नदी का उद्गम स्थल तिब्बत की धौलागिरी पर्वत श्रेणी है. यह नदी नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करती है. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास इस नदी के प्रवेश स्थल को "त्रिवेणी" कहते हैं. गंडक नदी बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच प्राकृतिक सीमा का निर्माण भी करती है. यह गंडक नदी सोनपुर (पटना) के पास आकर गंगा नदी में मिल जाती है. वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान गंडक नदी के तट पर हीं अवस्थित है.

गंडक की बायीं सहायक नदियाँ - भाब्सा, हरहा
प्रमुख दाहिनी सहायक नदियाँ - काकरा   

3. घाघरा 

घाघरा नदी एक चिरस्थायी नदी है जिसका उद्गम स्थल मानसरोवर झील (तिब्बत) के पास है. यह यमुना के बाद गंगा नदी की दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है. घाघरा नदी गंगा की बायीं सहायक नदी है.  

4. बागमती -

बागमती नदी नेपाल की पवित्र नदियों में से एक है और यह काठमांडू घाटी से होकर बहती है. बागमती नदी बिहार में मुज़फ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर से होकर बहती है. यह कोसी नदी की सहायक नदी है.   

5. बूढ़ी गंडक -

बूढ़ी गंडक नदी का उद्गम स्थल पश्चिम चंपारण के बिसम्भ्पुर जिले के निकट है और यह नदी पूर्वी चंपारण के जिलों से होकर बहती है. बूढ़ी गंडक खगड़िया के पास गंगा नदी में मिल जाती है. बूढ़ी गंडक की प्रमुख सहायक नदियाँ -

बायीं सहायक नदियाँ - मसान, बलोर, सिकटा, तिउर
दाहिनी सहायक नदियाँ - धनौती, कोहरा, दंडा  

6. कोसी 

कोसी नदी का उद्गम स्थल हिमालय पर्वत है. कोसी का ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र नेपाल और तिब्बत में है. माउंट एवेरेस्ट और कंचनजंघा कोसी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. कोसी नदी हनुमान नगर, नेपाल से भारत में प्रवेश करती है और कटिहार के कुरसेला के निकट गंगा नदी में मिल जाती है. कोसी नदी को "बिहार के शोक" के नाम से भी जाना जाता है. जिसमें हर साल भयंकर बाढ़ आया करता था. करोड़ों की जान माल की क्षति होती थी.

बायीं सहायक नदियाँ - फरीअनीधर, धेममधर 
दाहिनी सहायक नदियाँ - बागमती, कमलाबलान, त्रिजुगा .

7. फल्गु -
फल्गु नदी बिहार के गया जिले से होकर बहती है. यह नदी हिन्दुओं और बौद्ध दोनों के लिए हीं एक पवित्र नदी है. फल्गु नदी गंगा की दाहिनी सहायक नदी है. 

8. सोन -
सोन नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश का अमरकंटक पर्वत है. सोन नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ रिहंद और उत्तरी कोयल हैं.

9. कर्मनाशा -
कर्मनाशा नदी का उद्गम स्थल बिहार के कैमूर की पर्वत श्रेणी है. यह नदी उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सीमा का निर्माण करती है. इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ दुर्गावती, चंद्रप्रभा, करुनुती आदि हैं.