महान फुटबॉलर पेले के बारे में
विश्व ने एक महान फुटबॉलर को खो दिया है। सर्वकालिक महान फुटबॉलर में से एक ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में कैंसर के चलते निधन हो गया है।
Free Demo Classes
Register here for Free Demo Classes

Source: amar ujala
गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर पेले की बेटी ने इस खबर की पुष्टि की है। कोलन कैंसर के चलते पेले की मृत्यु हुई है। ब्राजील के एक छोटे से इलाके से आए पेले ने दुनिया में फुटबॉल की परिभाषा बदल कर रख दी थी। इन्होंने ब्राजील में फुटबॉल के उत्थान बहुत योगदान दिए हैं।पेले के करियर के शुरुआत के बारे में
गरीबी में पले बढ़े पेले नें फुटबॉल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पेले ने ऐसे रिकॉर्ड अपने फुटबॉल करियर में बना रखे हैं जो आज तक टूटे नहीं है। ऐसे में आज हम आपके लिए इस लेख के माध्यम से इनके रिकॉर्ड लेकर आए हैं जो कि बताते हैं कि पेले कैसे और कितने बैहतरीन फुटबॉलर थे।
पेले के रिकॉर्ड के बारे में
पेले ने देश को तीन वर्ल्ड कप जीताने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को वर्लडकप जिताया था।
पेले ने 18 साल की उम्र से पहले फीफा वर्ल्ड कप में गोल लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।
1958 फीफा वर्ल्ड कप में सूडन के खिलाफ वर्ल्ड कप में गोल लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 में खेले और 1281 गोल लिए थे। पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैच में 77 गोल लगाए हैं।
पेले ने साल 1971 में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।
पेले नाम दर्ज कुछ खास रिकॉर्ड
पेले अपने आप में वर्ल्ड कप में कमाल करने वाले खिलाड़ी थे।
17 साल की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप में वेल्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड कप का पहला गोल लिया था। इस तरह ये टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के पहले फुटबॉलर बने थे।
पेले ने 17 साल की उम्र में 1958 में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक गोल लिए हैं।