national maritime security coordinator: प्रथम राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक की नियुक्ति की गई

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Sat, 19 Feb 2022 12:15 AM IST

Highlights

NMSC राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ काम करता है, जिसके वर्तमान अध्यक्ष अजीत डोभाल जी हैं।

Source: social media

national maritime security coordinator: केंद्रीय रक्षा मंत्रालयल ने समुद्री और तटीय क्षेत्र की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए  सरकार ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए वाइस एडमिरल  जी. अशोक कुमार को राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक नियुक्त किया है।  ताज होटल में 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद, भारत में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
 General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें 

इस पद की नियुक्ति का मुख्य कारण क्या है?

देश में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए  केंद्रीय रक्षा मंत्रालयल ने यह कदम उठाया है
इसका उद्देश्य के साथ देश के अलग अलग रक्षा हितधारकों के बीच सामंजस्य निश्चित करने के लिए उठाया गया है।
 
साल 2021 में  सुरक्षा कैबिनेट समिति ने इस पद के नियुक्ति के लिए अपनी स्वीकृति दे दी थी। जी अशोक कुमार जुलाई 2021 में कुमार सेवानिवृत्त हुए थे, सरकार के इस फैसले को देश की सुरक्षा की ओर एक कदम के रूप में कह सकते हैं ।
सरकार का कहना है कि ताज होटल में हुए 26/11 हमला देश में दोहराया न जाए इस लिए सरकार ने सुरक्षा क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए हैं। 
 

national maritime security coordinator के काम क्या है?

NMSC राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ काम करता है, जिसके वर्तमान अध्यक्ष अजीत डोभाल जी हैं। NMSC को देश के 13 केंद्र शासित राज्यों और तटीय राज्यों में तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और विभिन्न अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाने का काम सौंपा गया है, जो समुद्री और तटीय सुरक्षा देने में शामिल हैं।

जी. अशोक कुमार कौन है?

उन्होंने देश के 35वें नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्य किया है। उन्होंने वर्ष 2019 में यह पद ग्रहण किया और जुलाई 2021 तक सेवा की। दक्षिण नैसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ और महाराष्ट्र तथा गुजरात के फ्लैग ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट और नौसेना के डिप्टी चीफ के रूप में भी देश का सेवा किए हैं।
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे