शिक्षा मंत्रालय ने की 'पढ़े भारत' अभियान की शुरुआत

Safalta Experts Published by: Abhivardhan Bajpayee Updated Mon, 03 Jan 2022 10:42 PM IST

Source: सोशल मीडिया

चाहते हैं Safalta के Verified Experts द्वारा अपने कठिन से कठिन प्रश्नों के उत्तर, तो यहाँ क्लिक करें

 

1 जनवरी 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 100 दिवसीय पठन अभियान 'पढ़े भारत' की शुरुआत की। इस अभियान की शुरूआत का उद्देश्य छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार करना है और यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है। पढ़े भारत अभियान मुख्य रूप से बालवाटिका से कक्षा 8 तक पढ़ने वाले छात्रों पर केंद्रित है।

यह अभियान 1 जनवरी 2022 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2022 तक 100 दिनों (14 सप्ताह ) के लिए आयोजित किया जाएगा। यह अभियान मातृभाषा/स्थानीय/क्षेत्रीय भाषाओं सहित भारतीय भाषाओं पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।


अभी डाउनलोड करें पिछले एक वर्ष (जनवरी 2021- दिसंबर 2021) के करेंट अफेयर्स का बिन्दुवार पुनरवलोकन

शिक्षा मंत्रालय (MoE) पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय था। "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020" की घोषणा के साथ, मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर 2020 में शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया था।
21 फरवरी- अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस