Periodic Labor Force Survey : क्या है आवधिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, जानें इससे जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Thu, 16 Jun 2022 04:33 PM IST

Highlights

1.2018-19 में अनइंप्लॉयमेंट रेट 5.8 परसेंट था, जबकि 2017-18 में 6.1 परसेंट था।
2.चार साल में 2020-21 तक अनइंप्लॉयमेंट में धीरे-धीरे कमी आई है।
3.पुरुषों में अनइंप्लॉयमेंट रेट 2019-20 में 5.1%, 2018-19 में 6% और 2017-18 में 6.2% की तुलना में 2020-21 में घटकर 4.5 परसेंट हो गई है।
4.2019-20 में 4.2 परसेंट की तुलना में 2020-21 में महिलाओं में अनइंप्लॉयमेंट घटकर 3.5 परसेंट हो गई।

Source: Safalta

Periodic Labor Force Survey : सरकार द्वारा हाल ही में जुलाई 2020 से जून 2021 की अवधि के लिए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labor Force Survey (PLFS)) की annual रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अनइंप्लॉयमेंट रेट या श्रम बल में ऐसे व्यक्तियों का अनुपात जो नौकरी नहीं पा सके, जुलाई 2020-जून 2021 में घटकर 4.2 प्रतिशत हो गया, जबकि पिछले साल यह 4.8 प्रतिशत था।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.
 

इस लेख के मुख्य बिंदु

1.2018-19 में अनइंप्लॉयमेंट रेट 5.8 परसेंट था, जबकि 2017-18 में 6.1 परसेंट था।
2.चार साल में 2020-21 तक अनइंप्लॉयमेंट में धीरे-धीरे कमी आई है।
3.पुरुषों में अनइंप्लॉयमेंट रेट 2019-20 में 5.1%, 2018-19 में 6% और 2017-18 में 6.2% की तुलना में 2020-21 में घटकर 4.5 परसेंट हो गई है।
4.2019-20 में 4.2 परसेंट की तुलना में 2020-21 में महिलाओं में अनइंप्लॉयमेंट घटकर 3.5 परसेंट हो गई।

श्रमिक जनसंख्या अनुपात (Worker Population Ratio (WPR))

श्रमिक जनसंख्या अनुपात को जनसंख्या में नौकरी में लगा हुआ व्यक्तियों के परसेंट के रूप में परिभाषित किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, WPR 2020-21 में बढ़कर 39.8 परसेंट हो गया है, जबकि 2019-20 में यह 38.2 परसेंट था। महिलाओं के बीच WPR भी 2020-21 में बढ़कर 24.2 परसेंट हो गया, जो 2019-20 में 21.8 परसेंट था। पुरुषों के बीच WPR 2019-20 में 53.9 परसेंट के मुकाबले बढ़कर 54.9 परसेंट हो गया।

Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

श्रम बल भागीदारी दर (Labor Force Participation Rate (LFPR))

श्रम बल भागीदारी रेट को श्रम बल में कार्यरत व्यक्तियों के परसेंट के रूप में परिभाषित किया गया है। यह रेट भी 2019-20 में 40.1 परसेंट की तुलना में 2020-21 में 41.6 परसेंट तक सुधरी है। पुरुषों के बीच LFPR भी 2020-21 में बढ़कर 57.5 परसेंट हो गया है, जो 2019-20 में 56.8 परसेंट था। महिलाओं में यह रेट 2020-21 में बढ़कर 25.1 परसेंट हो गई है।

फ्लोटेशन इफेक्ट

MOSPI के अनुसार, COVID-19 महामारी के बीच, 18 मार्च, 2020 को पहली बार PLFS का फील्डवर्क बंद किया गया था। इसे जून 2020 में फिर से शुरू किया गया था। इस प्रकार, जुलाई 2020 से जून 2021 तक सर्वेक्षण के लिए आवंटित किए गए फील्डवर्क के पूरा होने पर रिपोर्ट पर प्रभाव पड़ा।

Monthly Current Affairs May 2022 Hindi

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labor Force Survey) के बारे में

MOSPI द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labor Force Survey) आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य 'वर्तमान साप्ताहिक' में शहरी क्षेत्रों के लिए तीन महीने के छोटे अंतराल में श्रम बल भागीदारी दर, श्रमिक जनसंख्या अनुपात और बेरोजगारी दर जैसे प्रमुख रोजगार और बेरोजगारी संकेतकों का असेसमेंट करना है। 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन फ्री बुक्स को डाउनलोड करें
Hindi Vyakaran E-Book-Download Now
Polity E-Book-Download Now
Sports E-book-Download Now
Science E-book-Download Now