सूडान के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

Safalta Experts Published by: Abhivardhan Bajpayee Updated Mon, 03 Jan 2022 10:02 PM IST

Source: safalta

चाहते हैं Safalta के Verified Experts द्वारा अपने कठिन से कठिन प्रश्नों के उत्तर, तो यहाँ क्लिक करें

 

सूडान के प्रधान मंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने खार्तूम में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद 2 जनवरी 2022 को इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि सेना ने पिछले साल अक्टूबर में तख्तापलट कर पीएम हमदोक को नजरबंद कर दिया था | बाद में सैन्य और राजनीतिक नेताओं के बीच एक शक्ति साझाकरण समझौता हुआ था। हमदोक और सेना के बीच हुए इस सत्ता बंटवारे के सौदे के खिलाफ देश में काफ़ी समय से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 

डेली करेंट अफेयर्स पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूडान- सूडान उत्तर पूर्व अफ्रीकी क्षेत्र का एक देश है। इसकी सीमा चाड, मिस्र, इथियोपिया, दक्षिण सूडान, लीबिया, इरिट्रिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और लाल सागर से लगती है। जनवरी 2011 में, एक जनमत संग्रह हुआ और दक्षिणी सूडान को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। 2011 में दक्षिण सूडान के अलग होने से पहले, सूडान अफ्रीका और अरब लीग के क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा देश था।

  • सूडान की राजधानी- खार्तूम
  • दक्षिण सूडान की राजधानी- जुबास
  • सूडान की मुद्रा- सूडानी पाउंड
  • दक्षिण सूडान की मुद्रा- दक्षिण सूडानी पाउंड