अमरीकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को प्रसिद्ध पत्रिका टाइम द्वारा वर्ष
2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना है।
सिमोन बाइल्स ने
टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपने मानसिक स्वास्थ्य को अधिक महत्व देते हुए चार प्रतिस्पर्धा के फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया था।
चार बार की ओलंपिक पदक विजेता सिमोन बाइल्स टोक्यो ओलंपिक के दौरान
द टविस्टीज नामक बीमारी का शिकार हो गई थी।
इस बीमारी में व्यक्ति को हवा में जगह और दिशा का ज्ञान नहीं रहता है।
द टविस्टीज का शिकार होने के बावजूद सिमोन बाइल्स ने टीम स्पर्धा में
ऑल अराउंड टीम स्पर्धा में रजत पदक और बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता था।
उल्लेखनीय है कि सिमोन बाइल्स
5 विश्व ऑल अराउंड खिताब जीतने वाली विश्व की एकमात्र महिला हैं।
उन्होंने 30 से अधिक विश्व और ओलंपिक पदक जीते हैं जिसमें 19 विश्व खिताब और चार ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल है।
सिमोन बाइल्स विश्व की महानतम और सफलतम जिम्नास्ट में से एक हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य
टाइम पत्रिका
- टाइम पत्रिका अमेरिका की साप्ताहिक समाचार पत्रिका है।
- प्रकाशन स्थल- न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका
- स्थापना वर्ष- 1923
- भाषा- अंग्रेजी
- प्रबंध संपादक- नन्सी गिब्स
संयुक्त राज्य अमेरिका
- राजधानी- वाशिंगटन डीसी
- सबसे बड़ा शहर - न्यूयॉर्क
- आधिकारिक मुद्रा - यूएस डॉलर
- राष्ट्रपति- जो बाइडेन
- उपराष्ट्रपति - कमला हैरिस