Top 10 most valuable IT companies: दुनिया की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान आईटी कंपनियां

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Thu, 03 Feb 2022 03:45 PM IST

Highlights

1- एक्सेंचर
2- टीसीएस
3- इंफोसिस
4- आईबीएम कंसल्टिंग
5- कॉग्निजेंट
 

Source: Safalta

Top 10 most valuable IT companies in the world: यहां जाने दुनिया की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान आईटी कंपनियां, जिसके विषय में आपको पता होना चाहिए ये आपके करंट अफेयर और जनरल नॉलेज के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। तो चलिए जानते हैं, उन 10 कंपनियों के बारें में जो दुनिया में टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है, और इनका वर्तमान ब्रांड वैल्यू भी जानें।

 1- एक्सेंचर:

एक्सेंचर ने लगातार चौथे वर्ष सबसे मूल्यवान ब्रांड की उपाधी बरकरार रखी है, और इसकी ब्रांड वैल्यू पिछले साल 2021की तुलना में 39% बढ़कर 36.2 बिलियन डॉलर हो गई है। 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से, कंपनी के ब्रांड वैल्यू में 43% की तेजी देखी गई।
 

2- टीसीएस:

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने पहली बार दुनिया में टॉप 2 का स्थान हासिल कर लिया है। 16.8 बिलियन डॉलर मूल्य की कंपनी व्यावसायिक प्रदर्शन और सफल पार्टनरशीप से प्रेरित है।
 

3- इंफोसिस:  

टॉप 10 की सूची में 3 स्थान पर इंफोसिस का कब्जा है। इंफोसिस पिछले साल 2021 से 52% ब्रांड वैल्यू ग्रोथ के बाद वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले आईटी सेवा ब्रांड के रूप में उभरा और 2020 से 80% 12.8 बिलियन डॉलर हो गया।

Current Affairs Ebook Free PDF: 
डाउनलोड करे

4- आईबीएम कंसल्टिंग:

किंड्रील के विनिवेश के बाद अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी आईबीएम की ब्रांड वैल्यू में काफी गिरावट आई है। बिक्री से राजस्व में $ 19 बिलियन से अधिक का नुकसान हुआ जिसने आईबीएम के ब्रांड मूल्य को प्रभावित किया।
 

5- कॉग्निजेंट:

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं और परामर्श कंपनी ने सूची में पांचवां स्थान पर है। 2022 में कंपनी की ब्रांड वैल्यू पहले के 8 अरब से 8.7 अरब है।
 

6- कैपजेमिनी:

फ्रांस की कंपनी इस लिस्ट में 6 नंबर पर है। जिस कंपनी का मूल्य 2021 में 6.75 बिलियन था, उसने राजस्व के मामले में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है। कंपनी का मूल्य अब 8.1 बिलियन है।
 

7- विप्रो:

बैंगलोर स्थित समूह का ब्रांड मूल्य 6.3 बिलियन डॉलर है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 48% की वृद्धि हुई है। विप्रो के शेयर 2021 रिकॉर्ड में ऊंचाई पर थे।
 

8- एचसीएल:

एचसीएल ने पिछले एक साल में ब्रांड वैल्यू में 10% की वृद्धि के साथ 6.1 बिलियन डॉलर की वृद्धि देखी है कंपनी ने दूरसंचार, जीवन विज्ञान, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में 58 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए। इसका राजस्व 2.4% सालाना बढ़कर कुल $ 10.2 बिलियन हो गया।
 

9- एनटीटी डेटा:

जापानी बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा और परामर्श कंपनी, एनटीटी डेटा सूची में नौवें स्थान पर है। कंपनी का मूल्य अब 5.8 बिलियन है।
 

10- फुजित्सु:

जापानी बहुराष्ट्रीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी उपकरण और सेवा निगम दुनिया में दसवें स्थान पर है। कंपनी का मूल्य अब 3.9 बिलियन है

General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें