World Cotton Day 2022, विश्व कपास दिवस का इतिहास, महत्व और उद्देश्य क्या है

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 06:31 PM IST

Highlights

विश्व कपास दिवस का आयोजन सबसे पहले साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा किया गया था।

Source: safalta

World Cotton Day 2022 : हर साल 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस का आयोजन सबसे पहले साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा किया गया था।
जिसके बाद से हर साल यह दिन मनाया जाता है। पुराने समय में कॉटन के कपड़ों से लेकर कपास से बहुत सी चीजें बनाकर इस्तेमाल किया जाता था। कॉटन का प्रोडक्शन ना केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर में बड़े पैमाने पर किया जाता है, एवं कॉटन से हर साल बहुत से जरूरतमंद व्यक्तियों को रोजगार मिलता है और उनके आय के लिए एक जरिया बनता है। विश्व कपास दिवस मनाने का उद्देश्य कॉटन के उत्पादन और कॉटन इकोनॉमी की चुनौतियों को दुनिया के सामने लाना और इसके सही परिणाम तक पहुंचना है। साथ ही कॉटन से जुड़े व्यवसाय, किसान और लोगों को सम्मानित करना है। आइए जानते हैं विश्व कपास दिवस का महत्व और उद्देश्य क्या है।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here
 

 विश्व कपास दिवस का इतिहास 


दुनिया भर में कॉटन की खेती की जाती है, क्योंकि कॉटन  फाइबर कपड़ों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई सारे खाद्य प्रोडक्ट बनाने के लिए भी कॉटन का इस्तेमाल किया जाता है। कपास के महत्व को समझते हुए साल 2019 में नेचुरल फाइबर कपास के उत्पादन, व्यापार और लाभ को देखते हुए इसके प्रोडक्शन में बढ़ावा देने के लिए 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस या वर्ल्ड कॉटन डे के तौर पर मनाने के लिए घोषित किया गया था।  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application


विश्व कपास दिवस का महत्व क्या है 


विश्व कपास दिवस पूरी दुनिया में हर साल 7 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कॉटन के उत्पादन और इससे जुड़े सभी गतिविधियों से संबंधित रिसर्च, किसान और बड़े व्यवसायी को सम्मानित किया जाता है।  Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

विश्व कपास दिवस का उद्देश्य क्या है 


विश्व कपास दिवस का मुख्य उद्देश्य कपास के उत्पादन के लिए सभी हितकारी परिवर्तन करना और इससे जुड़े व्यापार को जरूरी मान्यता देना है। कॉटन प्रोडक्शन की तकनीकों को डेवलप करना और बढ़ावा देना, साथ ही ज्यादा प्रोडक्शन करना है। कॉटन से जुड़े सभी लोगों को एक साथ जोड़ना है। कॉटन के प्रोडक्शन या इससे जुड़े उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है। कॉटन के क्षेत्र में जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध करवाना है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें

 
October Current Affairs E-book  DOWNLOAD NOW
September Month Current affair DOWNLOAD NOW
August  Month Current Affairs 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ