किस बादशाह के दरबार में सर्वाधिक हिन्दू पदाधिकारी थे?

user image

SUNDARAM SINGH

2 years ago

औरंगजेब बादशाह के दरबार में सर्वाधिक हिंदू पदाधिकारी थे। औरंगजेब के समय में हिन्दू पदाधिकारी की संख्या लगभग 33% थी, जबकि शाहजहां के समय में यह मात्र 24.7% थी। औरंगजेब का जन्म 3 नवंबर, 1618 (उज्जैन के निकट दोहद नामक स्थान पर) में हुआ। उसका पहला सैन्य अभियान ओरछा शासक जुझार सिंह बुंदेला के विरुद्ध था। औरंगजेब दो बार दक्षिण का सूबेदार (1636-44 ई. व 1652-57 ई. तक) बना व मुर्शिदकुली खाँ की सहायता से दक्षिण की लगान व्यवस्था को ठीक किया, जो टोडरमल और मलिक अंबर की मोरैयतवाड़ी व्यवस्था पर स्थापित थी। इसके पश्चात् सगुजरात की सूबेदारी मिली और फिर बल्ख व कन्धार के आक्रमण का सेनापति नियुक्त हुआ। उत्तराधिकार के संघर्ष के समय औरंगजेब दक्षिण का सूबेदार था।

Recent Doubts

Close [x]