काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क है ?
काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य का एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह उद्यान एक सींग का गैंडा के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।राष्ट्रीय राजमार्ग 37 भी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरता है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पूरे विश्व में लगभग दो-तिहाई एक-सींग वाले गैंडों की आबादी का आश्रय है। गैंडों के अलावा, बाघ, हाथी, बारहसिंगा, वन भैंसा जैसे जानवर भी यहाँ पाए जाते हैं।