user image

Deepika Deepika

Class 10th
Sst
3 years ago

फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की।

user image

Abhishek Mishra

3 years ago

वर्ष 1800 में लॉर्ड वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज (Fort William College) की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य ब्रिटिश नागरिकों (कंपनी के असैनिक अधिकारियों) को भारत में प्रशासन हेतु प्रशिक्षित करना था। इस कॉलेज में अंग्रेजी-हिंदुस्तानी कोश, हिंदुस्तानी व्याकरण तथा कुछ अन्य पुस्तकें प्रकाशित की गईं, किंतु यह कॉलेज वर्ष 1802 में निदेशकों के आदेश पर बंद कर दिया गया। फोर्ट विलियम वर्तमान में भारतीय सेना और पूर्वी कमान के मुख्यालय की संपत्ति है। विशाल संरचना 532 बीघा भूमि पर बनी है और वर्ष 1781 में अस्तित्व में आई थी। इसका निर्माण रॉबर्ट क्लाइव ने किया था और इसका नाम इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था।

Recent Doubts

Close [x]