आयंगर व्यवस्था किस प्रशासन से जुड़ी थी?
विजयनगर साम्राज्य में आयंगार व्यवस्था का प्रचलन था। इस व्यवस्था के अंतर्गत कुछेक गांवों को एक स्वतंत्र इकाई के रूप में संगठित किया गया और इस ग्रामीण प्रशासकीय इकाई पर शासन करने के लिये बारह व्यक्तियों को नियुक्त किया गया। इन बारह अधिकारियों को सम्मिलित रूप से आयंगार पुकारा जाता था। इन अधिकारियों की नियुक्ति सरकार के द्वारा की गई और उनके पद अधिकांशत: पैतृक हो गये, यहां तक कि वे अपने पद का बेच या गिरवी भी रख सकते थे। उनको वेतन नहीं मिलता था परंतु उनकी सेवाओं के बदले में उन्हें राज्य के करों से मुकत रखा गया था। उनका मुख्य उत्तरदायित्व अपने शासन क्षेत्र में शांति और व्यवस्था स्थापित रखना था।