नालंदा विश्वविद्यालय किसलिए विश्व प्रसिद्ध था ? क) रसायन विज्ञानं ख) तर्कशास्त्र ग) चिकित्सा विज्ञान घ) बौद्धधर्म दर्शन

user image

Abhishek Mishra

3 years ago

Answer : बौद्ध धर्म दर्शन प्राचीन भारत के शिक्षा केंद्रों में नालंदा विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस विद्यालय के बारे में हमें अधिक जानकारी चीनी यात्रियों से मिलती है। यह विश्वविद्यालय दक्षिणी बिहार में राजगीर के समीप स्थित है। गुप्तवंशीय शासक कुमार गुप्त ने इस बौद्ध संघ को पहला दान दिया था। इस विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के रहने के लिए छात्रावासों की सुविधा थी। शैलेंद शासक बालुपुत्र देव ने मगध नरेश देवपाल की अनु​मति से नालंदा में जावा के भिक्षुओं के निवास के लिए एक विहार का निर्माण करवाया था। यहां पर हर विषय की शिक्षा दी जाती थी पर बौद्ध धर्म की महायान शाखा का अध्ययन—अध्यापन विशेष रूप से होता था। ह्रेनसांग भी यहां की शिक्षक मंडली का एक सदस्य था। यहां पर पाली भाषा में शिक्षा दी जाती थी।

Recent Doubts

Close [x]