यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में कौन-कौन से जिले आते हैं?
पूर्वांचल उत्तर-मध्य भारत का एक भौगोलिक क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित है। यह उत्तर में नेपाल, पूर्व में बिहार, दक्षिण मे मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र और पश्चिम मे उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र द्वारा घिरा है। इसे एक अलग राज्य बनाने के लिए लंबे समय से राजनीतिक मांग उठती रही है। वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश विधानसभा में 117 विधायकों द्वारा होता है तो वहीं इस क्षेत्र से 23 लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं। इसके जिले निम्न–वाराणसी ,जौनपुर ,भदोही ,मिर्जापुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ ,मऊ, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर ,सिद्धार्थनगर, बलिया, सोनभद्र हैं।