भारत की मीठे पानी की कुछ झीलों के नाम लिखिए।

user image

Vivek Singh

3 years ago

भारत में मीठे पानी की कई झीलें हैं जैसे-वुलर झील, डल झील, भीमताल झील, नैनीताल झील, लोकतक झील और बारापानी झील। वूलर झील - वूलर झील एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह झेलम नदी द्वारा निर्मित जम्मू और कश्मीर में स्थित है। इसका निर्माण पृथ्वी के अंदर विवर्तनिक गतिविधियों से हुआ है। ऊपरी झील - ऊपरी झील मध्य प्रदेश में स्थित है और एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। चिल्का झील – चिल्का झील ओडिशा राज्य में स्थित खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। वेम्बनाड झील - वेम्बनाड झील भारत के केरल राज्य में स्थित भारत की सबसे लंबी झील है। चोलमू झील - चोलामू झील भारत के सिक्किम राज्य की सबसे ऊँची झील है। लोनार झील - लोनार झील भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित खारा और सोडा झील है।

Recent Doubts

Close [x]