उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति कौन था ?
उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाला पहला व्यक्ति रॉबर्ट पियरी (Robert Peary) था। राबर्ट पियरी का जन्म संयुक्त राज्य अमेरीका में ६ मई 1853 ई. को हुआ था। इन्हें 1891 ई. में फिलाडेल्फिया नैचुरल साइंस अकादमी की ओर से ध्रुवीय खोज अभियान का नेता नियुक्त किया गया। 1892 ई. में ग्रीनलैंड द्वीप के उत्तर-पूर्वी किनारे तक जाकर इन्होंने एस्किमो लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 1902 ई. में ये अपनी पार्टी के कमांडर बनकर हेंसन (Henson) तथा एक एस्किमों के साथ उत्तर की ओर गए। ये सुदूर उत्तर में 21 अप्रैल 1906 को वहाँ तक गए जहाँ तक पहले कोई अन्य आदमी नहीं पहुँच सका था, किंतु वापस आना पड़ा। 6 अप्रैल 1909, को ये हैंन्सन तथा चार एस्किमो के साथ सकुशल उत्तरी ध्रुव पर पहुँच गए। ....