चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म कब हुआ था
चन्द्रगुप्त मौर्य (जन्म : ३४५ ई॰पु॰, राज ३२१[2]-२९७ ई॰पु॰[3]) में भारत के महान सम्राट थे। इन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। चन्द्रगुप्त पूरे भारत को एक साम्राज्य के अधीन लाने में सफल रहे। चन्द्रगुप्त मौर्य के राज्यारोहण की तिथि साधारणतया ३२१ ई.पू. निर्धारित की जाती है। उन्होंने लगभग 24 वर्ष तक शासन किया और इस प्रकार उनके शासन का अन्त प्रायः २८५ ई.पू. में हुआ।