user image

Deepika Deepika

Ssc & Railways
General Awareness
3 years ago

कंचनजंगा पर्वत शिखर भारत के किस राज्य में स्थित है ?

user image

Abhishek Mishra

3 years ago

कंचनजंगा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है। यह संसार की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, जिसकी ऊंचाई 28169 फुट है। कंचनजंगा पीक भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित है। इसका एक हिस्सा हमारे देश के सिक्किम राज्य में है तो शेष भाग नेपाल की सीमा में आता है। कंचनजंगा तिब्बती भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है हिम के पांच भंडार। यह नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि कंचनजंगा पर्वत पांच शिखरों का समूह है। सिक्किम के लोग इस शिखर को पवित्र मान कर इसकी पूजा करते हैं। नेपाल के क्षेत्र में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड द्वारा कंचनजंगा कंजरवेशन प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है।

Recent Doubts

Close [x]