user image

Abhishek Tiwari

Ssc & Railways
General Awareness
3 years ago

मुगल प्रशासन में जिले को किस नाम से जाना जाता

user image

Abhishek Mishra

3 years ago

मुगल काल की स्थापना से पूर्व उत्तरी भारत में सरकार नामक प्रशासनिक इकाई की उत्पत्ति हो चुकी थी। अकबर ने इस व्यवस्था में कुछ सुधार किये। उसने अपने साम्राज्य के सभी सूबों को सरकारों (जिलों) में विभाजित किया। प्रांतों (सूबों) का जिलों (सरकारी) में विभाजन प्रशासनिक एवं वित्तीय आवश्यकता के कारण किया गया था। 1600 के लगभग अकबर के साम्राज्य में (अहमदनगर को छोड़कर) 124 सरकारें थी। प्रत्येक सरकार में निम्नलिखित प्रमुख अधिकारी होते थे – फौजदार, अमल गुजार या आमिल, काजी, वितिकची, खजानदार तथा कोतवाल। सरकार का प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी फौजदार होता था, उसकी नियुक्ति सम्राट करता था

Recent Doubts

Close [x]