हड़प्पा के काल में तांबे के रथ की खोज हुई थी- A. राखीगढ़ी में B. दैमाबाद में C. कुनाल में D. बनवाली में
Answer : दैमाबाद में हड़प्पाकालीन ताम्र रथ दैमाबाद से प्राप्त हुआ है। यह पुरास्थल महाराष्ट्र प्रांत में स्थित है। कुणाल पुरास्थल हरियाणा प्रांत के हिसार जिले में स्थित है। यह सरस्वती नदी के किनारे स्थित था। कुणाल प्राक् हड़प्पाकालीन पुरास्थल है। यह एकमात्र ऐसा स्थल है। जहां से चांदी के दो मुकुट मिले हैं। बनावली पुरास्थल भी हरियाणा के हिसार जिले में अवस्थित है। यहां से हल (खिलौना) मिला है। बनावली से जल-निकासी की व्यवस्था के साक्ष्य नहीं मिले हैं। राखीगढ़ी हरियाणा प्रांत में जींद जिले में स्थित है।