चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था A. जॉन मार्शल ने B. जे. एच. मैके ने C. आर. ई. एम. ह्वीलर ने D. ऑरेल स्टाइन ने
अमेरिकन स्कूल आॅव इंडिक एंड ईरानियन स्टडीज' तथा 'बॉस्टन म्यूजियम आॅव फाइन आर्ट्स' के संयुक्त तत्वावधान में ई जे एच मैके ने सन् 1935-36 में चंन्हूदड़ो का उत्खनन कराया। चन्हूदड़ों की खोज 1931 ई. में एन जी मजूमदार ने की थी। यह पुरास्थल मोहनजोदड़ो से 80 मील दूर सिंध के बाएं किनारे पर अवस्थित है। यह एक मात्र ऐसा स्थल है जहां से वक्राकार ईंट मिली है। यहां से झूकर एवं झांकर संस्कृति के भी साक्ष्य मिले हैं।