बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था ?
1857 की क्रांति में बिहार से कुंवर सिंह जी ने मोर्चा संभाला था।
बिहार में 1857 की क्रान्ति का नेतृत्व जगदीशपुर के जमींदार "कुँवर सिंह" से किया था। बिहार में सर्वप्रथम विद्रोह का प्रारम्भ दानापुर में हुआ था। इसके बाद यह आरा, पटना, गया, शाहाबाद, मुजफ्फरपुर आदि जिलों में फैल गया। दिसम्बर 1858 ई. में विलियम टेलर व विंसेट आयर ने इस विद्रोह का दमन किया। असम में विद्रोह का नेतृत्व मनीराम दत्त तथा कंदर्पेश्वर ने किया था। उड़ीसा में सम्भलपुर के राजकुमार सुरेन्द्रशाही तथा उज्ज्वल सिंह ने। कुल्लू हिमाचल प्रदेश में राजा प्रताप सिंह तथा उनके भाई वीर सिंह ने विद्रोह का नेतृत्व किया। अतः इन्हें अंग्रेजों ने फांसी दे दी। राजस्थान में विद्रोह का मुख्य केन्द्र कोटा था। यहाँ पर जयदयाल तथा हरदयाल ने इसका नेतृत्व किया था। दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में डॉ. वी. डी. दिवेकर ने इस क्रान्ति का नेतृत्व किया। महाराष्ट्र में रंगो बापूजी ने इस स्वतंत्रता संग्राम को हवा दी।
कुंवर सिंह ने किया था
kuvar singh