Daily Current affairs 4 December 2021: भारत, बांग्लादेश 6 दिसंबर को मैतीरी दिवस मनाएंगे

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Sat, 04 Dec 2021 05:57 PM IST

Daily Current affairs 4 December 2021: भारत, बांग्लादेश 6 दिसंबर को मैतीरी दिवस मनाएंगे
Daily current affairs - Photo : Safalta

Live update :

05:56 PM, 04-Dec-2021

भारत, बांग्लादेश 6 दिसंबर को मैतीरी दिवस मनाएंगे

भारत और बांग्लादेश ने 6 दिसंबर को मैत्री दिवस मनाने का फैसला किया है, बांग्लादेश बनने से 10 दिन पहले ही भारत ने 1971 6 दिसंबर को बांग्लादेश को एक देश का दर्जा दिया था। मार्च 2021 में बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस में भाग लेने के लिए पीएम श्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान, 06 दिसंबर को मैत्री दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। मैत्री दिवस ढाका और दिल्ली के अलावा दुनिया भर के 18 देशों में मनाया जायेगा। 
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
04:50 PM, 04-Dec-2021

गूगल की तरफ से "गूगल प्ले बेस्ट ऑफ 2021" अवॉर्ड का ऐलान किया

गूगल की तरफ से "गूगल प्ले बेस्ट ऑफ 2021" अवॉर्ड का ऐलान किया, जहां साल 2021 के बेस्ट ऐप्स की लिस्ट जारी की। इस साल के बेस्ट ऐप्स की लिस्ट में ई-लर्निंग ऐप्स की सबसे ज्यादा जगह मिली है। साल 2021 के बेस्ट ऐप का खिताब BitClass ऐप को दिया है। बेस्ट गेमिंग ऐप Battlegrounds Mobile India बनकर उभरा। यूजर च्वाइस कैटेगरी में सोशल ऑडियो बेस्ड ऐप Clubhouse को चुना।
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
02:40 PM, 04-Dec-2021

दिल्ली सरकार ने शुरु करी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने शुरु किया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1000 तीर्थ यात्रियों का चयन किया जाएगा। सभी चिन्हित तीर्थ यात्रियों को 1 लाख रुपये तक की एक्सीडेंटल बीमा कवरेज भी दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से अब दिल्ली के नागरिकों का तीर्थ यात्रा करने का सपना पूरा हो सकेगा।
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे

 
01:21 PM, 04-Dec-2021

केरल राज्य पर्यटन विभाग ने STREET परियोजना शुरू की

केरल राज्य के पर्यटन विभाग ने केरल के अंदरूनी और ग्रामीण इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'स्ट्रीट' परियोजना शुरू की है। परियोजना आगंतुकों को केरल की की विविधता का अनुभव करने में मदद करेगी। STREET स्थायी, मूर्त, जिम्मेदार, अनुभवात्मक, जातीय, पर्यटन केंद्रों के लिए एक संक्षिप्त शब्द है।

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
12:06 PM, 04-Dec-2021

पीएम मोदी आज देहरादून में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब 18,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए देहरादून का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 11 विकास परियोजनाओं का देहरादून में आधारशिला भी रखेंगे।
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
10:35 AM, 04-Dec-2021

4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है

 देश में नौसेना बल की उपलब्धियों और भूमिका का जश्न मनाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को राष्ट्रीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय नौसेना दिवस 2021 की थीम 'स्वर्णिम विजय वर्ष' है, जो 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने का प्रतीक है।
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
10:25 AM, 04-Dec-2021

Daily Current affairs 4 December 2021:भारत, बांग्लादेश 6 दिसंबर को मैतीरी दिवस मनाएंगे

यहाँ 4 दिसंबर , 2021 के लिए करेंट अफेयर्स देेखे, और अगर आप  CTET , SSC GD , MTS , NDA जैसे एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते है तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta app डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

Free E Books