List of Mughal Emperors in Hindi, भारत के सभी मुगल शासकों की सूची देखे यहाँ

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 11:50 AM IST

List of Mughal Emperors- मुगल साम्राज्य की शुरुआत भारत में लगभग 1526 के करीब हुई थी, और 1707 आते-आते लगभग भारत के हर हिस्से में मुगल शासक का राज हुआ करता था। 1707 के बाद मुगल साम्राज्य में ज्यादा ताकतवर राजा ना होने के कारण धीरे-धीरे मुगल साम्राज्य का पतन होना शुरू हो गया था पर 1850 तक मुगल राजाओं ने भारत के कई इलाकों पर राज किया था। मुगल साम्राज्य की भारत में नींव रखने वाले बाबर का जन्म उज़्बेकिस्तान में हुआ था और वह इस सेंट्रल एशियाई देश से भारत आए थे। भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना करने के कुछ समय बाद ही पहले मुगल शासक बाबर की मृत्यु होने के बाद उनके बेटे हुमायूं ने मुगल साम्राज्य को भारत में और फैलाया। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जरूर जाना चाहिए मुगल साम्राज्य के इतिहास के बारे में क्योंकि अक्सर प्रतियोगी परीक्षा जिसमें इतिहास विषय शामिल होता है उसमें मुगल साम्राज्य से जुड़े कई प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। तो चलिए जानते हैं मुगल साम्राज्य में रहे सभी राजाओं के बारे में- 
August Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW
 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

मुगल शासकों के विवरण निम्नलिखित है- (List of Mughal Emperors)


1.बाबर: मुगल साम्राज्य का संस्थापक था। यह गंघीज खान का वंशज था, 1526 के पानीपत के युद्ध और खाना के युद्ध के पश्चात इसने मुगल साम्राज्य की स्थापना की थी।

2. हुमायूं: मुगल साम्राज्य का दूसरा शासक था। इस साम्राज्य पर हुमायूं दो बार शासन किया था। हुमायूं का पहला शासन काल का सबसे बड़ा अवरोधक सूरी वंश के लोग थे, जिनसे हुमायूं युद्ध भी हार चुका था। हुमायूं को हराने वाले शेरशाह सूरी थे, जिन्होंने सूरी वंश की स्थापना भी की थी। हुमायूं का दूसरा शासन काल पहले वाला से बेहतर था। और इसी शासनकाल में हुमायूं अपना उत्तराधिकारी अपना बेटा अकबर को घोषित किया।

सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए हिस्ट्री ई बुक- Download Now

3. अकबर: हुमायूं के बाद मुगलों के गद्दी पर अकबर बैठे। अकबर मुगलों के गद्दी पर बैठने वाला सबसे नवयुवक शासक था जो 13 साल के उम्र में ही शासन पद को संभाल लिया।
अकबर और बैरम खान द्वारा पानीपत के दूसरे युद्ध में हेमू को हराया गया, जिसके परिणामत्तः चित्तौड़गढ़ और रणथंभौर पर अधिग्रहण का जीत भी प्राप्त हुआ। अकबर हिंदुओं पर लगे जिज्याह कर को भी खत्म किए।

4. जहांगीर: मुगल साम्राज्य का एक ऐसा शासक था, जिसका संबंध सीधे तौर पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से थे।

5. शाहजहां: मुगलों का एक ऐसा शासक था, जिसने अपने शासनकाल में कला और पुरातत्वविद् का प्रयोग सबसे ज्यादा किया, शाहजहां एक शांतिपुरक शासक था, जिसने अपने कार्यकाल में ताजमहल, जमामस्जिद, लालकिला, शालीमार गार्डन जैसे प्रमुख कला स्थलों और इमारतों का निर्माण किया गया।

यह भी पढ़ें: भारत के राष्ट्रपति और उनका कार्यकाल

6. औरंगजेब: औरंगजेब, शाहजहां का पुत्र था, शाहजहां के मृत्यु के बाद इस गद्दी पर औरंगजेब बैठा। औरंगजेब के शासक बनने के बाद इन्होंने इस्लामिक कानून के संशोधन के बाद उसके जगह फतवा ए आलमगिरी को रखा गया। औरंगजेब के शासनकाल में गलकोंडा सल्तनत के हीरे के खान पर कब्जा किया गया और लगातार 27 साल से चल रही मराठा विद्रोहियों के साथ युद्ध के बाद मुगल साम्राज्य का विस्तार भी हुआ।

7. बहादुर शाह (प्रथम) को मौज़्जम खान के नाम से भी जाना जाता है। उनके शासनकाल के बाद से मुगलों का पतन होना शुरू हो गया। क्योंकि इसके बाद से मुगल साम्राज्य में ऐसे शासक नही थे, जिनके पास नेतृत्व और सही फैसले लेने की क्षमता हो।

8. जहांदर शाह यह मुगलों ने एक ऐसा शासक थे, जिनकी लोकप्रियता शून्य थी, और केवल नाम मात्र के शासन किए।

9. फुरुख्सियार ये मुगल के एक ऐसे शासक थे, जिन्हे सैयद बंधुओं के जोड़ तोड़ और उनके प्रभुत्व के कारण चिन्हित किया गया था, इन्होंने 1717 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल में करने वाले व्यापार के लिए किसी भी कर को न देने वाले जैसे फरमान को स्वीकृति दी थी।

10. रफी उल दर्जात यह मुगल साम्राज्य का दसवां शासक था, जो फर्रुखसियार से सफल शासक था,इनके नाम का भी घोषणा  सैयद बंधुओं के द्वारा ही की गई थी।

11. रफी उल दौलत इनको मुगलों का शासन संभालने का मौका एक आपात जैसी स्तिथि में काम वक्त के लिए मिला था।

12. मोहम्मद इब्राहिम , दौलत का भाई था, जिसने सैयद बंधुओं के आदेश पर इनकी गद्दी पर अधिकार किया,ताकि सम्राट मुहम्मद शाह को उनके पद से हटा सके।

13. मुहम्मद शाह को रंगीला के नाम से भी जाना जाता है, यह सैयद बंधुओं से पूरे साम्राज्य को छुटकारा दिलाया। शाह मराठा के पखंडो का उजागर करते हुए इनका विरोध किया और डेक्कन तथा मालवा के लंबी सड़को को एक में मिलाया।

फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here

14. अहमद शाह बहादुर - अहमद शाह, मुहम्मद शाह का बेटा था। उसके मंत्री ही सफदरजंग के मुगल सिविल युद्ध के जिम्मेदार थे, उसे मराठा संघ के द्वारा सिकंदराबाद में हराया गया।

15. आलमगीर(द्वितीय) यह भी एक मुगल शासक था, जिसे एक साजिश के तहत इमाद उल मुल्क और उसके मराठा सहयोगी सदाशिवराव भाऊ के द्वारा मार दिया गया था।

16. शाहजहां (तृतीय) इनको मुगलों के गद्दी पर पानीपत के तृतीय युद्ध के बाद राजकुमार प्रिंस मिर्ज़ा जवान बख्त के द्वारा बैठाया गया था।

17. शाह आलम (द्वितीय) इन्हे मुगलों के अंतिम प्रभावी सम्राट के रूप में देखा जाता है। इन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ बक्सर के युद्ध में लड़ाई लड़ी।

18. अकबर शाह (द्वितीय) ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी शाह से मिलकर कार्य करती थी, और उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया था।

19. बहादुर शाह (द्वितीय) यह मुगल साम्राज्य के अंतिम सम्राट थे, जिनको अंग्रेजों द्वारा उनसे सारे संपतियों पर अधिग्रहण के बाद बर्मा के बनवास के लिए भेज दिया गया।

भारत में मुगल सम्राटों के शासक की सूची:- List of Mughal Emperors
शासक    इनका शासन काल
बाबर  1526-1530
हुमायूं   1530-1540,
1555-1556
अकबर  1556-1605
जहांगीर  1605-1627
शाहजहां   1628-1658
औरंगजेब  1658-1707
बहादुर शाह (प्रथम)  1707- 1712
जहांदर शाह   1712-1713
फरुख्सियार  1713-1719
रफी उल दर्जात   1719
रफी उल दौलत. 1719
मोहम्मद इब्राहिम 1720
मोहम्मद शाह  1719-1720, 1720- 1748
अहमद शाह बहादुर  1748- 1754
आलमगीर (द्वितीय)    1754-1759
शाहजहां (तृतीय)   1759-1760
शाह आलम (द्वितीय)   1760-1806
अकबर शाह (द्वितीय)  1806-1837
बहादुर शाह (द्वितीय)     1837-1857.
 

भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यान

Mughal Emperor Akbar विश्व की दस सबसे लंबी नदियां
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची गांधी जयंती इतिहास और महत्व History of Mughal Emperor Jahangir
                    

  *रोचक तथ्य*
  • 1526 के पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी को हराने के बाद बाबर ने मुगल साम्राज्य की नीव रखी थी।
  • 1582 में अकबर द्वारा दीन ए इलाही परंपरा की शुरुवात की गई थी।
बाबरी मस्जिद की समयरेखा- बनने से लेकर विध्वंस तक, राम जन्मभूमि के बारे में सब कुछ
जाने क्या था खिलाफ़त आन्दोलन – कारण और परिणाम
2021 का ग्रेट रेसिग्नेशन क्या है और ऐसा क्यों हुआ, कारण और परिणाम
जानिए मराठा प्रशासन के बारे में पूरी जानकारी
क्या आप जानते हैं 1857 के विद्रोह विद्रोह की शुरुआत कैसे हुई थी
भारत में पुर्तगाली शक्ति का उदय और उनके विनाश का कारण
मुस्लिम लीग की स्थापना के पीछे का इतिहास एवं इसके उदेश्य
भारत में डचों के उदय का इतिहास और उनके पतन के मुख्य कारण
 

परीक्षा की तैयारी कैसे करें-

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार  Safalta app  से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं। 

भारत में पहला मुगल शासक कौन सा था?

बाबर

मुगल साम्राज्य का आखिरी शासक कौन था?

बहादुर शाह (द्वितीय)   

मुगल साम्राज्य में कुल कितने शासक रहे?

इस साम्राज्य की गद्दी कुल 19 सम्राटों ने संभाली थी।

अकबर कितनी उम्र में मुगल साम्राज्य के शासक बने थे?

अकबर मुगलों के गद्दी पर बैठने वाला सबसे नवयुवक शासक था जो 13 साल के उम्र में ही शासन पद को संभाल लिया।

भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कब हुई थी?

1526 की पहली पानीपत की जंग के बाद असम राज्य ने लोधी को हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी थी।

Related Article

Introduction to Safalta: A Leading Digital Marketing Training Institute

Read More

Measuring The Impact: How To Track Your Brand Awareness Success

Read More

Future-Programming Hybrid Skills: The Requirement for Marketing Professionals to Upskill and Cross-Skill

Read More

CRM Integration Made Easy: Tips for Seamless Implementation

Read More

5 of the most valued marketing skills

Read More

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More