RRB Group D Exam 2022: जानें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Thu, 20 Jan 2022 09:42 PM IST

रेलवे RRB Group D  लेवल 1 भर्ती 2021के तहत  विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों), असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- I पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट के पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1, आरआरबी एनटीपीसी और अन्य रेलवे परीक्षा आयोजित करता है, जिससे उम्मीदवारों को भारत में प्रतिष्ठित सरकारी क्षेत्र (भारतीय रेलवे) में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर मिलता है। आगर आप आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की बेहतर एवं पक्की तैयारी करने के लिए आप सफलता के RRB GROUP-D Online Live Classes की सहायता ले सकते हैं। 

Source: Safalta.com

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


हमारे पास आरआरबी सीईएन-01/2019 (स्तर 1 पद) के सभी आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB Group D पदों के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है। परीक्षा की तिथि 23 फरवरी 2022 है। सभी आवेदक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपने आवेदन की  स्थिति की जांच कर सकते हैं।
 
RRB Group D  परीक्षा तिथि 2022-
 
वर्ष 2019 में, आरआरबी ने ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लाखों योग्य उम्मीदवार आरआरबी के सभी क्षेत्रों के लिए परीक्षा तिथियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कोविड प्रतिबंधों के कारण, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। लेकिन अब आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 पदों के लिए परीक्षा 23 फरवरी 2022 से सभी राज्यों में आयोजित होने वाली है।
 
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जांच करने के लिए लिंक, और RRB Group D  एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले ही सक्रिय किए जांएगे। जिन उम्मीदवारों के आवेदन अमान्य फोटो या हस्ताक्षर के कारण खारिज कर दिए गये हैं, उन्हें अपने आवेदन पत्र को संशोधित करने का अंतिम मौका दिया गया था।
 
 
RRB Group D  परीक्षा हाइलाइट-
 
आयोजक रेलवे भर्ती बोर्ड
 
परीक्षा का नाम आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021
भर्ती अधिसूचना आरआरबी सीईएन 01/2019
टेस्ट का प्रकार लेवल 1 सीबीटी
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथि 23 फरवरी 2022
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021  परीक्षा तिथि से केवल 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन संशोधन 2021 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक
आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट  rrbcdg.gov.in
 
 आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट, यहां देखे कट ऑफ

RRB Group D  चयन प्रक्रिया-
 
विभिन्न ग्रुप डी पदों के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है-
 
  •  कंप्यूटर आधारित टेस्ट
  •  शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • चिकित्सा/दस्तावेज़ सत्यापन
 
 परीक्षा पैटर्न-
 
 परीक्षा, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। रेलवे प्रशासन सीबीटी को सिंगल या मल्टी-स्टेज मोड में आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। सीबीटी में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) से गुजरना होगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।

अपने परीक्षा की तैयारी को परखें हमारे फ्री मॉक टेस्ट से  
 
सीबीटी के लिए परीक्षा की अवधि और प्रश्नों की संख्या नीचे दी गई है:
 
RRB Group D  सीबीटी परीक्षा पैटर्न 2021
विषय प्रश्नों की संख्या अंक अवधि
सामान्य विज्ञान  25  25   90 मिनट
 
गणित  25 25
 
90 मिनट
 
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग  30 30  90 मिनट
 
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
 
 20 20 90 मिनट
 
कुल  100 100
 
 
 
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

- आरआरबी की क्षेत्रवार वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ग्रुप डी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन या आवेदन संख्या जैसी डिटेल्स भरें, इसे सबमिट करें।
- अगले पेज पर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर लें।
- उम्मीदवार, अधिक जानकारी के लिए rrbcdg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

नोट: परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी को किया जाएगा। अमूमन किसी भी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। इस परीक्षा के संबंध में कहा जा सकता है कि 12 या 13 फरवरी के आसपास RRB NTPC Group D के Admit Card जारी कर दिए जाएंगे।
 
यदि आप अन्य सरकारी नौकरी के वेतन के बारे में विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप Safalta के इन लेखों पर को पढ़  सकते हैं।
CISF Head Constable Salary NDA Salary 2022 SSC CGL Salary 2022
Delhi Police Constable Salary
UP Lekhpal Salary 2021 Uttar Pradesh Primary Teacher Salary 2022 UP Police Constable Salary 2021 Bihar Police SI Salary 2021

Related Article

5 of the most valued marketing skills

Read More

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More

How to perfect your Marketing Resume

Read More

Top 10 career opportunities after 12th

Read More

Role of communication skills & personality development in life

Read More

Best use of Information Technology for every job 

Read More