UPSSSC PET Practice Set Questions Part-31, यूपी पीईटी परीक्षा के लिए प्रैक्टिस सेट हिंदी में

Safalta Expert Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 14 Sep 2022 06:12 PM IST

1. निम्नलिखित में किस शासक ने बोधगया में बोधिवृक्ष को काट दिया था?

A. महेंद्र
B. मिहिरकुल
C. अशोक
D. शशांक

व्याख्याः D जिस बोधिवृक्ष के नीचे बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था उसे गौड़  राजा शशांक ने  काट डाला सम्राट अशोक के बेटे का नाम महेंद्र था हूण राजा मिहिरकुल ने सैकड़ों बौद्धों को मौत के घाट उतारा था। ये शैव सम्प्रदाय से सम्बंधित थे| सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म  को दूसरे देशों में फैलाया और इसे विश्व धर्म का रूप दिया।

Source: Safalta


 

2.डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना किसने की?

A. आत्माराम पांडुरंग                  
B. जी.जी. अगरकर
C. महादेव गोविन्द रानाडे
D. मालाबारी शिन्दे

व्याख्या : C  डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना 1884 ई. में महादेव गोविन्द रानाडे  ने की | महादेव गोविन्द रानाडे को पश्चिम भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अग्रदूत कहा जाता है | इन्हें  महाराष्ट्र का सुकरात भी कहा जाता है|

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 
September Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW  फ्री UPSSSC e-Book Set 2022
 

3. लोकहितवादी किसका उपनाम है?

A. गोपाल हरि देशमुख
B. जी.जी. अगरकर
C. महादेव गोविन्द रानाडे
D.  मालाबारी शिन्दे

व्याख्या : A लोकहितवादी गोपाल हरि देशमुख का उपनाम था। इन्होंने 'प्रभाकर' नामक पत्र में कई सुधारवादी लेख लिखे। गोपाल हरि देशमुख प्रार्थना समाज से सम्बन्ध रखते  थे।  प्रार्थना समाज का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह का प्रतिरोध, जाति प्रथा का विरोध, अछुतों का उद्धार, विधवा विवाह, स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देना आदि था । इनको शतपत्रे भी कहा जाता है।

 

4. राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के संस्थापक कौन थे?

A.  सतीश चंद्र मुखर्जी
B.  मौलवी इमदाद अली
C. इश्वर चंद विद्यासागर
D. मौलाना मजहरूल हक

व्याख्या : A  सतीश चंद्र मुखर्जी राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के संस्थापक थे।  वर्ष 1906  में इसका गठन  बंगाल के  एक स्वदेशी औद्योगीकरण आंदोलन के हिस्से के रूप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए  किया गया |

 

5.आजाद दस्ता किसने गठित किया?

A.   जे बी कृपलानी
B.   राम मनोहर लोहिया
C.   अच्युत पटवर्धन
D. जयप्रकाश नारायण

व्याख्या : D  जयप्रकाश नारायण ने आजाद दस्ता का गठन किया था| जयप्रकाश नारायण को  वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल में रखा गया।
 
6. पिछड़ी जाति आयोग के प्रथम सभापति कौन थे?

A.  काका साहेब कालेलकर
B.  जग जीवन राम
C.  बी० आर० अम्बेडकर
D.  इनमे से कोई नही  

व्याख्या : A  काका साहेब कालेलकर पिछड़ी जाति आयोग के प्रथम सभापति थे। वर्ष 1953 में काका साहेब कालेलकर की अध्यक्षता में प्रथम पिछड़े आयोग का गठन किया गया था, इन्होने  भारतीय  संविधान के अनुच्छेद-340 के अन्तर्गत पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की अनुशंसा की थी। 
 
यूपी लेखपाल परीक्षा पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न UP Lekhpal General Knowledge Question

जानिए उत्तर प्रदेश में लेखपाल का कितना है वेतन

 

7. राज्य  के नीति निदेशक तत्व को संविधान की अनोखी विशेषता किसने कहा?

A.जवाहरलाल नेहरू
B. राजेंद्र प्रसाद
C. एस.एन मुखर्जी
D. बी.आर.अम्बेडकर

व्याख्या : D बी.आर.अम्बेडकर ने राज्य के नीति निदेशक तत्व को भारतीय संविधान की अनोखी  विशेषता कहा था।  भारतीय संविधान के भाग 4 में राज्य के  नीति निदेशक तत्व के बारे में बताया  गया है। 

8. किस  आयोग ने संविधान में मूल कर्तव्यों को सम्मिलित करने की संस्तुति की थी?

A. सरकारिया आयोग
B. अशोक मेहता समिति
C. बलराम जाखड़ समिति
D. स्वर्ण सिंह समिति

व्याख्या : D  सरदार स्वर्ण सिंह समिति ने संविधान में मूल कर्तव्यों को सम्मिलित करने हेतु  संस्तुति की थी। वर्ष 1976 में राष्ट्रीय आपातकाल के समय  इस समिति का गठन किया गया था| केवल भारतीय नागरिकों पर ही मौलिक कर्तव्य लागू होते हैं।.

 

9. परिसीमन आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?

A. मुख्य निर्वाचन आयुक्त
B. मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा नामित कोई निर्वाचन आयुक्त
C. उच्चतम न्यायालय का अवकाश प्राप्त न्यायाधीश
D. गृह मंत्री

व्याख्या : C उच्चतम न्यायालय का अवकाश प्राप्त न्यायाधीश  परिसीमन आयोग का अध्यक्ष होता है। इसके अलावा आयोग में निम्न सदस्य शामिल होते हैं- जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त या मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा नामित कोई निर्वाचन आयुक्त, संबंधित राज्यों के निर्वाचन आयुक्त। 

 

10. सुशासन दिवस किसके जन्मदिन पर मनाया जाता है?

A. अटल बिहारी वाजपेयी
B. सरदार पटेल
C. महात्मा गाँधी
D. जवाहर लाल नेहरू

व्याख्या :  A  अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस मनाया जाता है। सुशासन दिवस प्रत्येक वर्ष भारत में 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
 

Related Article

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More