Daily Top Current Affairs: यहां 12 june के करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST

Daily Top  Current Affairs:अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। जो कि आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।

Source: Safalta


 

1.जाने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और इसके तहत चलाए गए'लोहा' अभियान के बारे में सब कुछ

भारत में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है जो एकता और राज्य कौशल के आइडियल थे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया में सबसे ऊंची मूर्ति है जो कि गुजरात में स्थित है। यह मूर्ति सरदार सरोवर बांध का सामना करती हुई गुजरात के राजपीपला जिले में नर्मदा नदी में साधु बेट के द्वीप पर खड़ी है। मूर्ति को नेचुरल तरिके से विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बैगराउंड में सजाया गया है। इस मूर्ति को स्थापित करने का उद्देश्य यह था कि देश एवं देश के अगली पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई की एकता, देशभक्ति और सुशासन के विकास के दृष्टिकोण से प्रेरित किया जा सके। इस मूर्ति का उद्घाटन 31 अक्टूबर 2018 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इसके साथ साथ यह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देती है। 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 

2.भारत में जानवरों को कोविड-19 महामारी से सुरक्षित करने के लिए "एनोकोवैक्स" वैक्सीन लॉन्च किया गया है।

कृषि मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने हरियाणा स्थित ICAR-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वाइन (NRC) द्वारा विकसित जानवरों के लिए देश का पहला डोमेस्टीक  COVID-19 वैक्सीन "एनोकोवैक्स" ("Anokovax") लॉन्च किया है। एनोकोवैक्स जानवरों के लिए एक इनएक्टिव SARS-CoV-2 डेल्टा (COVID-19) टीका है। एनोकोवैक्स द्वारा प्रेरित प्रतिरक्षा SARS-CoV-2 के डेल्टा और ओमाइक्रोन दोनों प्रकारों को जानवरों के शरीर से बेअसर करती है।
 

3. क्या है वाईएसआर यंत्र सेवा योजना जिसे आंध्रप्रदेश सरकार ने लॉन्च किया है

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर यंत्र सेवा योजना (YSR Yantra Service Scheme) शुरू की है और इस योजना के तहत आंध्र प्रदेश के गुंटूर में चुट्टुगुंटा केंद्र में ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टर के डिस्ट्रीब्यूशन को हरी झंडी दिखाई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी ने गुंटूर में वाईएसआर यंत्र सेवा योजना (YSR Yantra Service Scheme) के तहत ट्रैक्टर और कंबाइन हार्वेस्टर के राज्य स्तरीय मेगा वितरण किया है।
 

4. जाने भारत के पहले सैटेलाइट आर्यभट्ट के लॉन्चिंग के बारे में

भारत के पहले सैटेलाइट आर्यभट्ट का नाम 5वीं शताब्दी के mathematician और astronomer आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था। यह भारत का पहला सैटेलाइट था और 19 अप्रैल 1975 को कोसमॉस -3 एम लॉन्च वाहन का उपयोग करके एस्ट्राखान ओब्लास्ट में एक सोवियत रॉकेट और विकास स्थल कपुस्टिन यार से इसे लॉन्च किया गया था। इसरो ने आर्यभट्ट सैटेलाइट का निर्माण किया और इसे सोवियत यूनियन के माध्यम से सोवियत इंटरकोस्मोस प्रोग्राम के एक भाग के रूप में लॉन्च किया, इसने मित्र राज्यों के लिए अंतरिक्ष तक पहुंच प्रदान की।
 

5. एन जे ओझा  को मनरेगा योजना का लोकपाल नियुक्त किया गया है।

:एन जे ओझा को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है। ओझा के पास मनरेगा कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने, उन पर विचार करने, शिकायत प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर पुरस्कार देने की शक्ति है। एन जे ओझा दो साल के लिए मनरेगा के लोकपाल के पद पर कार्यरत रहेंगे। मनरेगा एक ऐसा कानून है जिसके अंतर्गत भारत सरकार लोगों को 100 दिन की रोजगार की गारंटी देती है।
 

Related Article

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More