To Read Safalta E-Books for Free, CLICK HERE
भारत रूस के मध्य 21 वां वार्षिक शिखर सम्मेलन 6 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आएंगे। इस शिखर सम्मेलन में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय और सामरिक संबंधों पर चर्चा होगी और रक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौते भी हो सकते हैं। 6 दिसंबर को ही दोनों देशों के मध्य मंत्री स्तरीय टू प्लस टू वार्ता भी होगी जिसमें दोनों देशों के रक्षा एवं विदेश मंत्री भाग लेंगे। टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और भारत की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भाग लेंगे ।उल्लेखनीय है कि 2019 में भारत रूस शिखर सम्मेलन ब्लाडिवोस्टक ,रूस में आयोजित किया गया था ।
Free Demo Classes
Register here for Free Demo Classes

Source: pib.gov.in
वर्ष 2020 में भारत रूस शिखर सम्मेलन का आयोजन कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था। भारत रूस शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के मध्य रक्षा, व्यापार, निवेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा क्षेत्र में और अधिक गति मिलेगी।महत्वपूर्ण तथ्य
- रूस यूरोप और एशिया में फैला हुआ एक अंतर-महाद्वीपीय देश है।
- रूस की राजधानी मास्को है।
- मास्को यहां का सबसे बड़ा शहर है।
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं।
- यहां के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव हैं।
- रूबल यहां की राजकीय मुद्रा है।
- रूसी यहां की राजभाषा है।
- रूस यूरोप का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है।
- क्षेत्रफल के आधार पर रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है।
- वर्ष 1991 में सोवियत संघ का विघटन हो गया था।
- उसके बाद रूस और 15 नए देशों का निर्माण हुआ था।