Bihar BPSC Headmaster salary: जानिए बिहार में हेडमास्टर की सैलरी कितनी है

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Sat, 12 Mar 2022 11:45 AM IST

Source: Safalta

इस वर्ष, बिहार सरकार लोक सेवा आयोग ने बेरोजगार उम्मीदवारों को हेडमास्टर की सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका दिया है. इसी के साथ इस बार बिहार सरकार लोक सेवा आयोग द्वारा हेडमास्टर रिक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया, निर्धारित समय के भीतर पूरी होने की उम्मीद की जा रही है. यदि आप बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों में से एक हैं तो यह आर्टिकल आपको बीपीएससी हेडमास्टर सैलरी, सिलेबस 2022 और  परीक्षा पैटर्न के बारे में बहुत कुछ नवीनतम जानकारी प्रदान करेगा. जैसा कि आप सब जानते हैं कि बिहार लोक सेवा आयोग, हेडमास्टर भर्ती 2022 के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है और इसके लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने एक अधिसूचना भी जारी की है. आप Www.bpsc.bih.nic.in. के माध्यम से इस पूर्ण रिक्ति अधिसूचना को डाउनलोड भी कर सकते हैं. यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.
March Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW 


BPSC हेडमास्टर भर्ती 2022-2022 - यह बिहार बीपीएससी हेडमास्टर 2022 की परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. और इसलिए हम इस बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा के बारे में सभी विवरणों का उल्लेख यहाँ करने जा रहे हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार  Www.bpsc.bih.nic.in पर अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरुर कर लें. और इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें.

Bihar BPSC Headmaster Recruitment

बिहार सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क पुस्तक डाउनलोड करें
बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022-2022 सैलरी -

और सबसे पहले आईए बात करते हैं सैलरी की. बिहार सरकार बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022-2022 के लिए बहुत अच्छी सैलरी प्रदान कर रही है. बेसिक सैलरी - 20000/-रूपए से 40000/-रूपए. सकल वेतन (ग्रॉस सैलरी) मूल वेतन का 2 गुना होगा* बात अगर सभी अलाउंसेस को मिलाकर की जाए तो बिहार गवर्मेंट सर्विस कमीशन अपने हेडमास्टर भर्ती 2022-2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ (बेस्ट इन द मार्केट) सैलरी दे रही है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022-2022 के बेसिक सैलरी (मूल वेतन), ग्रॉस सैलरी (सकल वेतन) इन हैण्ड शुद्ध वेतन (नेट सैलरी इन हैण्ड) को भली प्रकार से समझें. इस प्रकार न सिर्फ़ पद के बल्कि वेतन के लिहाज़ से भी यह एक बेस्ट जॉब है. इसलिए आज हम आपको बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022-2022 परीक्षा के लिए विस्तार से सिलेबस की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप इस परीक्षा के लिए अच्छे से तैयारी कर सकें तथा इस जॉब को पाने की कड़ी में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकें.
 
क्रमांक विषय अंक समयावधि
1. सामान्य अध्ययन 100  
2. बीएड पाठ्यक्रम (जो बिहार के विश्वविद्यालयों में पढ़ाये जाते हैं) 50  
  कुल 150 अंक दो घंटे यानि 120 मिनट

अपने परीक्षा की तैयारी को परखें हमारे फ्री मॉक टेस्ट से  

1. सामान्य अध्ययन-
  • इस विषय में निम्नलिखित क्षेत्रों से ज्ञान विज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएँगे.
  • सामान्य विज्ञान (जनरल साइंस) -
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाओं से सम्बन्धित प्रश्न.
  • भारत के इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ.
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और इसमें बिहार का क्या है योगदान.
  • भारतीय राजव्यवस्था.
  • भारतीय अर्थव्यवस्था.
  • भूगोल.
  • प्रारम्भिक गणित.
  • मानसिक क्षमता परीक्षण.
सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए हिस्ट्री ई बुक- Download Now

विस्तृत विवरण-
सामान्य विज्ञान के प्रश्न पत्र के अन्तर्गत विज्ञान की सामान्य जानकारी तथा परिबोध (परसेप्शन) पर ऐसे प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसकी किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, यानि कि  जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया हो. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाओं के अलावा बिहार से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएँगे.

इतिहास के विषय के अन्तर्गत सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में विषय की सामान्य जानकारी. परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे बिहार के इतिहास की मुख्य घटनाओं से परिचित होंगे. भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के अन्तर्गत उन्नीसवीं शताब्दी के पुनरूत्थान के स्वरूप और स्वभाव, राष्ट्रीयता का विकास तथा स्वतंत्रता प्राप्ति से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें.

भूगोल विषय में “भारत तथा बिहार” के भूगोल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा “भारत तथा बिहार का भूगोल” के अन्तर्गत देश के सामाजिक तथा आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे. इनमें भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक साधनों की प्रमुख विशेषताएँ शामिल होंगे. भारत की राज्य व्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय संविधान देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, विभिन्न विकास योजनाएँ आदि सम्मिलित होंगे. भारतीय अर्थव्यवस्था पर बुनियादी अर्थव्यवस्था, भारत की अर्थव्यवस्था, और बिहार की अर्थव्यवस्था पर प्रश्न पूछे जाएँगे. प्रारम्भिक गणित और मानसिक क्षमता जाँच पर प्रश्न पूछे जाएँगे.
 
यदि आप अन्य सरकारी नौकरी के लिए पात्रता मापदंड के बारे में विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप Safalta के इन लेखों पर को पढ़  सकते हैं।
UPSC Eligibility Criteria SSC CPO Eligibility Criteria Delhi Police SI Eligibility Criteria 2022
 एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड
SEBI ग्रेड ए परीक्षा पैटर्न 2021 Uttar Pradesh Primary Teacher Salary 2022 RBI Grade B Eligibility Criteria CLAT परीक्षा के लिेए पात्रता मापदंड