| August Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
| List of Vice Presidents of India |
Table of Content
- Bihar Police Constable Salary in Hindi
- बिहार पुलिस कांस्टेबल इन हैंड सैलरी
- बिहार पुलिस कांस्टेबल सैलरी स्लिप
- बिहार पुलिस कांस्टेबल परिवीक्षा अवधि या प्रोबेशन पीरियड
Bihar Police Constable Salary in Hindi (बिहार पुलिस कांस्टेबल सिलेबस हिंदी में)-
बिहार पुलिस कांस्टेबल सैलरी स्ट्रक्चर (वेतन संरचना) 7 वें वेतन आयोग के अधीन काम करती है. रिक्रूटेड बिहार पुलिस कांस्टेबल की सैलरी वेतनमान 3 से लिया जाता है. बिहार पुलिस कांस्टेबल पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए विस्तृत बिहार पुलिस कांस्टेबल वेतन संरचना की जांच कर सकते हैं और आगामी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए खुद को प्रिपेयर कर सकते हैं.
|
बिहार पुलिस कांस्टेबल सैलरी स्ट्रक्चर |
|
|
पे लेवल |
पे लेवल 3 (INR 21,700 से INR 69,100) |
|
बेसिक पे |
Rs. 21,700 |
|
ग्रेड पे |
INR 2,000 |
|
बिहार पुलिस कांस्टेबल ग्रॉस सैलरी (प्रति महीने) |
INR 30,000 से INR 40,000 |
अपने परीक्षा की तैयारी को परखें हमारे फ्री मॉक टेस्ट से
बिहार पुलिस कांस्टेबल इन हैंड सैलरी-
इन-हैंड सैलरी उस वेतन को कहते है जो कटौती और भत्तों को जोड़ने के बाद एम्प्लोय के अकाउंट (खाते) में जमा किया जाता है. बिहार पुलिस कांस्टेबल की इन-हैंड सैलरी में मूल वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता (डीए) के साथ अन्य वैध भत्ते शामिल हैं. बिहार पुलिस कांस्टेबल का वेतन लगभग INR 30,000 से INR 40,000 प्रति महीना होता है.
बिहार पुलिस कांस्टेबल सैलरी स्लिप-
एक एम्प्लोय की सैलरी स्लिप में उसकी मासिक कटौती और भत्तों की जानकारी होती है. बिहार पुलिस कांस्टेबल सैलरी स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है क्योंकि इसका उपयोग लोन और वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है. सैलरी स्लिप का उपयोग इनकम टैक्स फॉर्म जमा करते समय भी किया जा सकता है. एक रिक्रूटेड कैंडिडेट को अपने पेमेन्ट के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी सैलरी स्लिप में प्रकाशित सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए.
बिहार सरकार द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री बुक डाउनलोड करें
|
Bihar History Free E-Book- Download Now |
बिहार पुलिस कांस्टेबल परिवीक्षा अवधि या प्रोबेशन पीरियड-
प्रोबेशन पीरियड को प्रशिक्षण अवधि भी कहा जाता है. भर्ती के लिए योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों को प्रोबेशन पीरियड के लिए भेजा जाता है, जहां उन्हें बिहार पुलिस कांस्टेबल जॉब प्रोफाइल के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है. परिवीक्षा अवधि दरअसल उम्मीदवारों के लिए जॉब की सीरियसनेस तथा इससे जुड़ी सभी आवश्यक स्किल (कौशल) को समझने के लिए एक प्रारंभिक अवधि होती है. बिहार पुलिस कांस्टेबल परिवीक्षा अवधि तीन साल की होती है और उम्मीदवारों को इसके लिए मासिक वजीफा (मंथली स्टाईपेंड) दिया जाता है. यदि किसी कैंडिडेट का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया जाता है तो उसकी परिवीक्षा अवधि को एक और वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है.
|
यदि आप अन्य सरकारी नौकरी के लिए पात्रता मापदंड के बारे में विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप Safalta के इन लेखों पर को पढ़ सकते हैं। |
|||