CTET EXAM PRACTICE SET: सीटेट परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो आपकी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Thu, 06 Jan 2022 03:15 PM IST

Source: Safalta

यदि आप भी आने वाले दिनों में सीटेट परीक्षा देने जा रहे हैं तो नीचे दिए गए हिंदी भाषा खंड के कुछ प्रश्न आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। सीटेट परीक्षा 16 दिसंबर से पूरे देश भर में 2 पालियों में आयोजित करवाई जा रही है, यह परीक्षा 13 जनवरी 2022 तक चलेगी। अगर आप भी सीटेट परीक्षा में भाग ले रहे हैं और आने वाले दिनों में परीक्षा देने जाने वाले हैं तो नीचे दिए गए प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।  
 

1. निम्नांकित पद्य किस छन्द में है? “नवल सुन्दर श्याम शरीर की सजल नीरद सी कल कान्ति थी।”

  • मालिनी
  • द्रुतविलम्बित
  • इन्द्रवज्रा
  • शालिनी

उत्तर : 2

2. ‘वाक्यं रसात्मकं काव्यम्’ किसका कथन है?

  • विश्वनाथ
  • राजशेखर
  • मम्मट
  • पण्डितराज जगन्नाथ

उत्तर : 1

3. ‘नाक पर सुपारी तोड़ना’ का अर्थ है।

  • इज्जत हल्की करना
  • असम्भव को सम्भव करना
  • बहुत परेशान करना
  • घृणा करना

उत्तर : 3

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

4. निम्नांकित में किस शब्द में तत्पुरुष समास है?

  • वाचस्पति
  • त्रिभुवन
  • घनश्याम
  • चन्द्रशेखर

उत्तर : 1
 

5. मंगलेश डबराल की कृति जिसके लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला

  • घर का रास्ता
  • हम जो देखते हैं
  • पहाड़ पर लालटेन
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : 2

CTET EXAM फ्री मॉक: अभी अटेम्प्ट करें 

6. ‘हिन्दी शब्दानुशासन’ के रचनाकार का नाम बताइए।

  • पं. किशोरीदास वाजपेयी
  • महावीर प्रसाद द्विवेदी
  • आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
  • विद्या निवास मिश्र

उत्तर : 1

7. कालक्रम के अनुसार निम्नांकित रचनाओं का सही अनुक्रम बताइए।

  • राग दरबारी, झूठा सच, चन्द्रकान्ता, गोदान
  • झूठा सच, चन्द्रकान्ता, गोदान, राग दरबारी
  • चन्द्रकान्ता, गोदान, झूठा सच, राग दरबारी
  • गोदान, राग दरबारी, झूठा सच, चन्द्रकान्ता

उत्तर : 3

CTET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये महत्वपूर्ण सवाल

8. विकास का अनिवार्य लक्षण है कि

  • विकास सतत् व नैतिक हो
  • व्यक्ति की भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करें
  • विकास भौतिक सम्पन्नता का आधार हो
  • विकास मूलय: पारम्परिक हो

उत्तर : 1

9. कविता शिक्षण में मौन पाठ वर्जित है, क्योंकि

  • समय का दुरुपयोग होता है
  • छात्रों का अवधान बाधित होता है
  • इससे रसानुभूति में व्यवधान होता है
  • शिक्षण का प्रवाह समाप्त होता है।

उत्तर : 3

10. प्राथमिक स्तर पर व्याकरण शिक्षण की सर्वोत्तम विधि है

  • सूत्र अथवा निगमन प्रणाली
  • आगमन प्रणाली
  • पाठ्य पुस्तक प्रणाली
  • समवाय अथवा अन्तयोंग प्रणाली

उत्तर : 2