हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने सबसे कम विकसित देशों (एलडीसी) श्रेणी से निकाल कर बांग्लादेश और नेपाल सहित 3 देशों को विकासशील देशों की श्रेणी में शामिल कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 76 वें सत्र में इन तीनों देशों को विकासशील देशों की श्रेणी में शामिल करने वाले ऐतिहासिक प्रस्ताव को मंजूरी दी है ।
महत्वपूर्ण तथ्य
- नेपाल का आधिकारिक नाम संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र नेपाल है ।
- नेपाल हिमालय के मध्य बसा हुआ एक पहाड़ी देश ।
- नेपाल की राजधानी काठमांडू है।
- नेपाल की राजकीय मुद्रा नेपाली रुपया है।
- नेपाली यहां की आधिकारिक भाषा है।
- नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी हैं।
- यहां के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा हैं।
- विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट नेपाल में ही स्थित है।
- बांग्लादेश भारत के पूर्व में स्थित दक्षिण एशिया का महत्वपूर्ण देश है।
- यहां की राजधानी ढाका है।
- यहां की राजकीय मुद्रा बांग्लादेशी टका है।
- बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बंगाली है।
- यहां के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद हैं।
- यहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना हैं।
- बांग्लादेश वर्ष 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर एक नया राष्ट्र बना था।
- लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक दक्षिण पूर्व एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है।
- इसे लाओस के नाम से भी जाना जाता है।
- यह दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र लैंडलॉक्ड देश है।