September Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
GK Capsule Free pdf - Download here |
Highest Populated States in India (भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य)
Highest Populated States in India in Hindi- भारत को दुनिया का सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश कहा जा सकता है क्योंकि भारत 25 साल से कम उम्र वाले लोग 60% जी के करीब है पूरी जनसंख्या में। इसके अलावा 65 परसेंट लोग भारत में 35 वर्ष से कम की आयु वाले हैं। अगर इसकी तुलना किसी और देश से करें तो भारत इस मामले में बाकी सभी देशों से बहुत आगे है।
Source: Safalta
हमारे देश में भारत सरकार द्वारा हर 10 साल पर जनगणना करवाई जाती है, जनगणना में ही हमारे देश में कुल आबादी का पता लगता है और जनसंख्या वृद्धि दर के बारे में भी पता लगता है। देश में पहला सेंसर 1949 में करवाया गया था। जनगणना की गिनती के बाद ही सरकार को देश में रहने वाले लोगों के बारे में सही से पता लगता है और सरकार फिर उसी ढंग से लोगों के लिए नीतियां बनाती है। 2011 के सेंसर डाटा के अनुसार भारत की आबादी 120 करोड़ है लेकिन अगर हम बात करें वर्तमान की तो अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत की आबादी 2022 में 140 करोड़ के करीब है। वहीं भारत में सबसे आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, उत्तर प्रदेश की आबादी लगभग 20 करोड के आसपास है।1. उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। यह देश की कुल जनसंख्या का 16.51% आवरित करता है। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या 155317278 तथा शहरी जनसंख्या 44495063 है। यह 240928km² के क्षेत्र में फैला हुआ है।
2. महाराष्ट्र - महाराष्ट्र देश की दूसरी जन आबादी वाला राज्य है। यह देश के कुल जनसंख्या का 9.28% भाग को आवरित करता है। इसकी ग्रामीण जनसंख्या 61556074 तथा शहरी जनसंख्या 50818259 है। महाराष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 307713 km² है।
Polity E Book For All Exams Hindi Edition- Download Now
3. बिहार - बिहार देश की तीसरी बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है,यह देश के कुल आबादी का 8.6% भाग को आवरित करता है। बिहार की ग्रामीण आबादी 93341436 तथा शहरी आबादी 11758016 है। इसका कुल क्षेत्रफल 94163 km² होती है।
4. पश्चिम बंगाल - पश्चिम बंगाल देश की चौथा बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है, जो देश के कुल जनसंख्या का 7.54% आवरित करता है। इसकी शहरी जनसंख्या 29093002 तथा ग्रामीण जनसंख्या 62183113 है। पश्चिम बंगाल का कुल क्षेत्रफल 88752 km² है।
5. मध्य प्रदेश - जनसंख्या के हिसाब से मध्यप्रदेश देश की पांचवी बड़ी जनसंख्या वाली राज्य है। यह देश के कुल जनसंख्या से 6% भाग आवरित करता है। इसकी ग्रामीण जनसंख्या 52557404 तथा शहरी जनसंख्या 20069504 है। मध्य प्रदेश 308245 km² में फैला हुआ है।
General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें
6. तमिलनाडु - तमिलनाडु देश की छठी बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है, यह देश के कुल जनसंख्या का 5.96% भाग आवरित करता है। इसकी शहरी आबादी 34917440 तथा ग्रामीण आबादी 37229590 है। तमिलनाडु 130051 km² में फैला हुआ है।
7. राजस्थान- यह देश की सातवीं बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है। यह देश के कुल जनसंख्या का 5.66% आवरित करता है। इसकी शहरी आबादी 17048085 तथा ग्रामीण आबादी 51500352 है। राजस्थान का क्षेत्रफल 342239 km² है जो देश की सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला राज्य है।
जाने क्या था बंगाल से अकाल, ब्रिटिश नीतियों की विफलता
भारत में पुर्तगाली शक्ति का उदय और उनके विनाश का कारण
8. कर्नाटक - यह देश की आठवी बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है, जो देश की कुल जनसंख्या का 5.05% आवरित करता है। इसकी शहरी आबादी 31025962 तथा ग्रामीण आबादी 30069335 है कर्नाटक 191791 km² में फैला हुआ है।
9. गुजरात - गुजरात देश की नौवीं बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है। यह देश की कुल जनसंख्या का 4.99% आवरित करता है। इसकी शहरी आबादी 25745083 तथा ग्रामीण आबादी 60439692 है। गुजरात का कुल क्षेत्रफल 196024 km² है।
10. आंध्र प्रदेश - यह देश की दसवीं बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है, जो देश की कुल जनसंख्या का 4.1% आवरित करता है। इसकी शहरी आबादी 14610410 तथा ग्रामीण आबादी 34966693 है।आंध्र प्रदेश 162968 km² में फैला हुआ है।
2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्यों का घटते क्रम निम्नाकिंत है
राज्य | जनसंख्या |
उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र बिहार पश्चिम बंगाल मध्यप्रदेश तमिलनाडु राजस्थान कर्नाटक गुजरात आंध्रप्रदेश |
1,99,812,341 1,12,374,333 1,04,099,452 91,276,115 72,626,809 71,147,030 68,548,437 61,09,5297 60,439,692 49,577,103 |
फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here
रोचक तथ्य
- 2011 के जनगणना के अनुसार सिक्किम राज्य सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है जिसकी जनसंख्या 610577 है।
- सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है, जिसकी जनसंख्या 64473, तथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली है जिसकी जनसंख्या 16787941 है।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री | भारत के पड़ोसी देश | विश्व की दस सबसे लंबी नदियां |
IPL Winners की लिस्ट | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची |