5 Best Career Options for Women, जानें आज के दौर में महिलाओं के लिए 5 बेहतरीन कैरियर ऑप्शंस

Safalta Experts Published by: Kanchan Pathak Updated Tue, 30 Aug 2022 08:47 PM IST

Highlights

वैसे तो ऐसा कोई काम नहीं जो महिलाएँ नहीं कर सकती पर बावजूद इन सबके अगर महिलाओं के लिए बेस्ट जॉब ऑप्शन्स की बात की जाए तो कुछ जॉब्स ऐसे हैं जहाँ काम करने में महिलाएँ अन्य जॉब्स की अपेक्षा ज्यादा कम्फर्टेबल होती हैं. आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे हीं कुछ जॉब्स के बारे में बात करने वाले हैं.

Source: Safalta.com

वह दिन गए जब औरत सात पर्दों के भीतर रह कर केवल घर गृहस्थी के काम संभाला करती है आज के दौर में महिलाएँ पुरुषों के कंधे से कन्धा मिला कर हर एक सेक्टरों में काम कर रही है. चाहे फिर वह गवर्नमेंट सेक्टर हो या फिर प्राइवेट, महिलाओं ने हर जगह अपनी मेहनत और अपनी सफलता के परचम लहराए हैं. वैसे तो ऐसा कोई काम नहीं जो महिलाएँ नहीं कर सकती पर बावजूद इन सबके अगर महिलाओं के लिए बेस्ट जॉब ऑप्शन्स की बात की जाए तो कुछ जॉब्स ऐसे हैं जहाँ काम करने में महिलाएँ अन्य जॉब्स की अपेक्षा ज्यादा कम्फर्टेबल होती हैं. आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे हीं कुछ जॉब्स के बारे में बात करने वाले हैं. तो आइए जानते हैं महिलाओं के लिए 5 सबसे बेस्ट जॉब ऑप्शन्स कौन कौन से हो सकते हैं. इन सेक्टर्स में महिलाओं को सम्मान के साथ साथ एक बेहतरीन सैलरी और मेन्टल सटिस्फेक्शन भी मिलता है. ग्राफिक डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने के लिए आप हमारे  Graphic Designing Courses को भी ज्वाइन कर सकते हैं.  

1. टीचिंग

प्राइमरी स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक टीचिंग की जॉब महिलाओं के लिए अन्य सभी सेक्टरों के मुकाबले सबसे मुफीद मानी जाती है. इस जॉब में सम्मान और सैलरी से लेकर वर्क ऑवर सब कुछ महिलाओं के लिए काफी अनुकूल रहता है. सीनियरटी के हिसाब से सैलरी और सुविधा जीवन स्तर की सुगमता को बढ़ाता है और आप एक आरामदेह, सम्मानजनक तथा शान्तिप्रद जिन्दगी का सुख ले सकतीं हैं. इस जॉब में वेकेंसी की भी कोई कमी नहीं रहती है. टीचिंग के करियर में आप गवर्नमेंट सेक्टर हो या फिर प्राइवेट दोनों हीं जगहों पर काम कर सकती हैं. सेवंथ पे लागू होने के बाद से इस जॉब में सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. 

Click here to buy a course on Digital Marketing-  Digital Marketing Specialization Course  

2. एयरलाइन्स में जॉब

क्या आपको भी नए नए देशों और स्थानों की यात्रा करने का शौक है ? अगर हाँ तो आपके लिए एक बेस्ट जॉब ऑप्शन है एयरलाइन्स में जॉब का. फ्लाइट में सफ़र के दौरान आपने यात्रियों की अवगानी करती, उन्हें गाइड करती और ब्रेकफास्ट वगैरह परोसती हुई चुस्त दुरुस्त व फुर्तीली एयर होस्टेसों को जरुर देखा होगा. किसी भी एयरलाइन कंपनी के क्रू मेंबर की ये खूबसूरत सदस्य कम उम्र में हीं बड़ी जिम्मेदारियाँ निभाने और अच्छीखासी सैलरी कमाने लगतीं हैं. फ्लाइट्स के हर टेक ऑफ के दौरान ये एयरहोस्टेस विमान के भीतर यात्रियों की मेजबानी करने के लिए मौजूद रहती हैं. महिलाओं के लिए एयर होस्टेस की जॉब को भी एक शानदार करियर के रूप में देखा जाता है.
एयर होस्टेस बनने के लिए आपको एयर होस्टेस का कोर्स करना पड़ता है. जिसके बाद आप इंडियन एयरलाइन्स में जॉब के लिए अप्लाई कर सकती हैं. इस कोर्स को आप बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद कर सकतीं हैं. इसके अलावा एयर होस्टेस बनने के लिए आपके पास बढ़िया कांफिंडेंस, ग्लैमर, अच्छी हाईट, बातचीत का बढ़िया सलीका और अच्छी बॉडी लैंग्वेज के साथ साथ कस्टमर के साथ डीलिंग में निपुणता होनी चाहिए. एयर होस्टेस की जॉब में महिलाओं को अच्छी खासी सैलरी मिलती है. इसमें शुरूआती सैलरी हीं 40 हज़ार रूपए प्रति महीने की होती है. इसमें आप चाहें तो क्रू मेम्बर के अलावा ग्राउंड ड्यूटी जॉब भी कर सकती हैं.
 

7 Important Apps for Brilliant Helicopter Women, आज की ब्रिलियंट हेलीकॉप्टर वीमेन के लिए 7 जरूरी ऐप्स

 

3. ह्यूमन रिसोर्सेज या एचआर

किसी भी कंपनी या ऑर्गनाइजेशन में अच्छे एम्प्लॉई को हायर करना, उनके इंटरव्यू, उनकी ट्रेनिंग और सैलरी आदि को हैंडल करना एक एचआर की हीं जिम्मेदारी होती है. जाहिर है कि इन दिनों जिस तरह से नई कम्पनियाँ, स्टार्टअप, बिजनस आदि बढ़ रहे हैं तो एचआर की जरूरत हर इंडस्ट्री में बढ़ रही है. वैकेंसी की बात करें तो क्योंकि एक स्त्री का इमोशनल इंटेलिजेंस कोशेन्ट पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होता है इस लिए एक ह्यूमन रिसोर्सेज या एचआर की पोस्ट के लिए पुरुष की बजाय एक महिला को अधिक प्रीफर किया जाता है. देश के सभी प्रमुख बिजनेस स्कूल ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स ऑफर करते हैं. इस कोर्स के लिए कैंडिडेट का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है जिसके लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता है. आवश्यक गुणों की बात करें तो ह्यूमन रिसोर्स के फील्ड में सफल होने के लिए आपके पास एम्प्लॉई को हैंडल और मोटिवेट करने की काबिलियत, एक बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल, प्रेशर में भी मधुरता के साथ बातचीत और पूरी टीम के साथ काम करने का गुण तथा आपकी पर्सनैल्टी का फ्रेंडली होना बेहद जरुरी है. अगर आपमें भी ये सारे गुण विद्यमान हैं तो आपके लिए ह्यूमन रिसोर्सेज की जॉब एक सबसे अच्छा ऑप्शन है. इस सेक्टर में शुरूआती सैलरी 20 हजार रूपए प्रति महीने हो सकती है जो एक्सपीरियंस के बाद बढ़ती जाती है.


4. फैशन डिजाइनिंग में जॉब

अगर आप क्रिएटिव हैं और आपको फैशन में दिलचस्पी है तो फैशन डिजाइनिंग में जॉब करके आप नाम और पैसा सब कुछ कमा सकते हैं. महिलाओं के लिए यह एक बेहतर करियर माना जाता है. इस जॉब में जाने के लिए आपका रचनात्मक होना बेहद जरुरी है. ग्रेजुएशन करने के बाद फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा करके आप इस फील्ड में अपना करियर बना सकती हैं. हमारे देश में नेशनल लेवल पर निफ्ट द्वारा इसकी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है जिसे क्लियर करके फैशन डिजाइनिंग के अच्छे कॉलेज में आपको एडमिशन मिल सकता है. आपके महिलाओं के लिए एक सूटेबल ऑप्शन है. इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 30 हजार रूपए प्रतिमाह हो सकती है जो एक्सपीरियंस के बाद बढती चली जाती है. 
 

Second Career for Women, महिलाएँ कैसे करें दूसरे कैरियर की शुरुआत

5. डॉक्टर

मेडिकल फील्ड की बात करें तो एक बहुत हीं बेहतरीन सैलरी के साथ साथ इस जॉब में मेन्टल सटिस्फेक्शन भी मिलता है. मेडिकल की पढ़ाई के समय हीं आपको यह डिसाइड कर लेना होता है कि आप किस विधा के स्पेशलाइज़ेशन या फिजिशियन बनना चाहते हैं. मेडिकल के क्षेत्र में आपके पास अपार स्कोप की सम्भावना होती है. एक सफल डॉक्टर बनने के लिए आपके पास अच्छे से अच्छा कम्युनिकेशन स्किल्, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स, डिसीज़न मेकिंग स्किल्स, इमोशनल इंटेलिजेंस, अटेंशन टू डिटेल स्किल आदि का होना बहुत जरुरी है. इसमें आपकी शुरूआती सैलरी हीं 7 से 10 लाख होती है जो एक्सपीरियंस के साथ साथ बढती हीं चली जाती है.