Current Affairs 6 December 2021: जानिये क्यूँ मनाते हैं 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस?

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Fri, 10 Dec 2021 03:08 PM IST

Source: safalta

To Read Safalta Current Affairs Magazine (December-2021) in English, CLICK HERE
 
संपूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व मृदा दिवस मृदा (मिट्टी) के महत्व को याद रखने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
वर्तमान में मृदा क्षरण एक गंभीर पर्यावरण समस्या बन चुका है अतः मृदा संरक्षण और टिकाऊ प्रबंधन की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय संगठन 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाते हैं। 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी। विश्व मृदा दिवस मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा की 68वीं बैठक में लिया गया था। 5 दिसंबर 2014 को विश्व स्तर पर पहली बार विश्व मृदा दिवस मनाया गया था विश्व मृदा दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के अंतर्गत मनाया जाता है। वर्ष 2021 में 5 दिसंबर को मनाया जा रहा विश्व मृदा दिवस की थीम है- “मृदा लवणीकरण को रोकें, मृदा उत्पादकता को बढ़ावा दें” इस साल की थीम के माध्यम से मृदा प्रबंधन में बढ़ती चुनौतियों का समाधान करके, मृदा लवणता से लड़ने और मृदा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य
  • खाद्य एवं कृषि संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेषीकृत संस्था है जो भुखमरी से लड़ने, पोषण स्तर को सुधारने और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों का नेतृत्व करती है।
  • इस संस्था की स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को की गई थी।
  • इस संस्था का मुख्यालय  रोम, इटली में स्थित है।
  • वर्तमान में 191 राष्ट्र इसके सदस्य हैं।
  • वर्तमान में इसके महानिदेशक क्यूं डोंग्यू हैं।