
Source: safalta
तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में उन्होंने 2011 से 2016 तक कार्य किया। वर्ष 1933 में जन्मे रोसैया ने 1968 में आंध्र प्रदेश के विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। उल्लेखनीय वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद रोसैया अकेले राज्यपाल थे जिन्हें उनके पद से हटाया नहीं गया था। रोसैया 2 माह तक कर्नाटक राज्यपाल भी रहें हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मे रोसैया को आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री पद पर रहते हुए रिकॉर्ड 15 बार राज्य का बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है।महत्वपूर्ण तथ्य
- आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण पूर्वी में स्थित तटीय राज्य है।
- आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है।
- विशाखापत्तनम यहां का सबसे बड़ा शहर है ।
- आंध्र प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था।
- भाषाई आधार पर गठित होने वाला स्वतंत्र भारत का यह पहला राज्य था।
- 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों को अलग करके तेलंगाना के रूप में एक नए राज्य का गठन किया ।
- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरि चंदन है ।
- यहां के मुख्यमंत्री वाईएसआर जगन मोहन रेड्डी हैं।