समुद्री दिवस मनाने का उद्देश्य
इस दिन को मनाने का उद्देश्य समुद्री वातावरण की सुरक्षा, समुद्र की सुरक्षा, समुद्री उद्योग और शिपिंग सुरक्षा के महत्व के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना है। इस दिन को पहली बार साल 1978 में मनाया गया था।आइए जानते हैं समुद्र से जुड़े 10 रोचक तथ्य
1.संयुक्त राष्ट्र व्यापार विकास सम्मेलन के मुताबिक दुनिया भर में लगभग 80 परसेंट व्यापार समुद्री रास्ते के माध्यम से किया जाता है।
2. समुद्र का इतिहास क्या है?
प्राचीन भारत में दक्षिण भारत के पूर्वी एशिया और पश्चिम में अरब संसार के साथ नौवहन संबंधों का उल्लेख मिलता है। इसके अलावा हड़प्पा संस्कृति के मेसोपोटामिया मिस्त्र और रोमन से नाव परिवहन द्वारा व्यापारिक आदान-प्रदान के भी प्रमाण मिलते हैं।
Source: Safalta
महाभारत और रामायण काल के दौरान नौकायान और जहाज के उपयोग के प्रमाण मिलते हैं।3.भारत में कितने समुद्र हैं?
भारत के तीन ओर समुद्र है, आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, गोवा, गुजरात, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दमन और दीव एवं लक्ष्य दीप समूह भारत के समुद्री तटवर्ती राज्य हैं।
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
4. समुद्र चंद्रमा से क्यों प्रभावित होता है?
कहा जाता है कि चंद्रमा समुद्र को प्रभावित करता है, चंद्रमा से उत्पन्न होने वाली लहरें कभी-कभी समुद्र के लिए विनाशकारी साबित होती है। चंद्रमा द्वारा पृथ्वी पर लगाए जाने वाले गुरुत्व बल के कारण होती है। आपको बता दें कि अमावस्या के दिन समुद्र शांत रहता है और पूर्णिमा के दिन अशांत स्थिति में रहता है।
5. समुद्री टापू के बारे में
समुद्र में लाखों टापू हैं भारत की बात करें तो यहां 1 हजार से अधिक टापू स्थित हैं।
6. समुद्र में पाए जाने वाले पदार्थ
एक तरफ जहां लाखों की संख्या में समुद्र में सीप, शंख, कोड़ी, मोती एवं मूंगा पाएं जाते हैं। वहीं लाखों टन नमक का भी उत्पादन समुद्र से होता है। समुद्र से तेल, गैस, शैवाल, सिवार, मछली, झींगा, केकड़ा, और अन्य जीव जंतु पाए जाते हैं जिनका उपभोग मानव द्वारा किया जाता है।
7.समुद्र में लहर पढ़ने का रहस्य क्या है?
समुद्र की लहरों के आने के कारण के बारे में समुद्र वैज्ञानिक ही बता सकते हैं। समुद्र में तीन तरह की लहरें उत्पन्न होती है पहली समुद्र की सतह पर बहने वाली हवा, दूसरी चंद्रमा के कारण उत्पन्न होने वाली लहर और तीसरी समुद्र के भीतर आया हुआ भूकंप।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
8. विश्व का सबसे गहरा महासागर कौन सा है?
प्रशांत महासागर के भीतर जल जंतुओं की एक अलग ही रहस्यमई दुनिया है, जिस पर आज तक खोज किया जा रहा है। प्रशांत महासागर विश्व का सबसे गहरा और बड़ा महासागर है। जिसकी एवरेज गहराई 3939 मीटर है। महासागर को छोड़कर अगर सागर की बात करें तो विश्व का विशाल और बड़ा सागर दक्षिण चीन सागर है। जिसका क्षेत्रफल 2974600 स्क्वेयर किलोमीटर है।
9. पृथ्वी में समुद्र का विस्तार कितना है
पृथ्वी की 70.92 प्रतिशत समुद्र से ढकी हुई है जिसका अर्थ है पृथ्वी के लगभग 36,17,40,000 स्क्वायर किलोमीटर है।
10. सागर एवं गल्फ क्या है, पानी का वह हिस्सा जो महासागर से जुड़ा हुआ हो उसे सागर कहा जाता है। गल्फ पानी का वह हिस्सा है जो जमीन को तीन तरफ से घेरे हुआ हो। गल्फ को ही खाड़ी कहा जाता है, जिसमें भारत में बंगाल की खाड़ी का नाम आता है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs July 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |