Source: safalta
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए सीडीएस पद की शुरुआत की थी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड ) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में अप्वॉइंट किया है, जो भारत सरकार सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download hereलेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का करियर
लगभग 40 सालों से अधिक के करियर में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कई सेना के उच्च पदों पर रहकर देश की सेवा की है और इन्हें जम्मू - कश्मीर और उत्तर पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी व्यापक एक्सपीरियंस है। अनिल चौहान पहले भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशालय डीजीएमओ के रूप में भी सेवा दे चुकें हैं। इसके अलावा पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान की शिक्षा
अनिल चौहान केंद्रीय विद्यालय कोलकाता, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के पूर्व छात्र हैं। अनिल चौहान गढ़वाल के राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अनिल चौहान को 1981 में गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था और 31 मई 2021 में ये सेवानिवृत्त हुए थे। इन्होंने अपने सैन्य करियर के दौरान सेना के उच्च पदों पर रहकर देश की सेवा की है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के अवॉर्ड्स
अनिल चौहान को अपने करियर के दौरान उनकी सेवा के लिए प्रमुख पदक जैसे परम विशिष्ट सेवा मेडल (2020), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (2018), अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs July 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |