1. टाटा स्काई ने बदला अपना नाम, जाने क्यों और क्या रखा है नया नाम
टाटा स्काई ने अपने service की शुरुआत 2004 में किया था।

Source: Safalta
अब टाटा स्काई ने 18 साल बाद अपना नाम बदलकर Tata Play कर लिया है। सूत्रों के हवाले से टाटा प्ले ने अपना नाम इस लिए बदला है, ताकी कंपनी अपने कस्टमर को कंबाइंड पैकेज में टेलीविजन और OTT सर्विस दोनों ऑफर कर सके। टाटा स्काई कंपनी के दावे के अनुसार कंपनी के पास अभी 19 मिलियन से ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं। कंपनी के बिजनेस में अब DTH सर्विस के अलावा फाइबर-टू-होम ब्रॉडबैंड और बिंज भी शामिल होंगे। जो 14 OTT सर्विस ऑफर करेंगे। डायरेक्ट-टू-होम प्लेटफॉर्म (DTH) ने नेटफ्लिक्स, Amazon Prime वीडियो और Disney+Hotstar के साथ 13 OTT सर्विसेज को शामिल किया हैं।2.ऑपरेशन सद्भावना क्या है? जानिए करंट अफेयर्स से जुड़े मुख्य बिंदु
ऑपरेशन सद्भावना को भारतीय सेना के द्वारा जम्मू-कश्मीर में शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आतंकवाद से प्रभावित लोगों की मदद करना एवं इस ऑपरेशन के जरिए लोगों की आकांक्षाओं एवं महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है।
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
3.फरवरी 2022 के महत्वपूर्ण अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दिन की लिस्ट
अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का यह लेख आपके तैयारी के लिए हमारे तरफ से मदद के रूप में अच्छा होगा। इस लेख के जरिए आप जान सकते हैं कि फरवरी माह में कौन- कौन से महत्वपूर्ण तिथि एवं दिन है। जो प्रतियोगी परीक्षा के नजर से महत्वपूर्ण है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल नॉलेज फ्री इबुक को डाउनलोड कर सकते हैं
4.विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह , जानिए महत्व एवं इतिहास
विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह (World Interfaith Harmony Week) एक वार्षिक कार्यक्रम है। जिसे 2010 में महासभा के पदनाम के बाद फरवरी के1st week के दौरान मनाया जाता है। इस महासभा में बताया गया कि आपसी समझ और अंतर्धार्मिक संवाद शांति की संस्कृति के महत्वपूर्ण आयाम हैं और विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह की स्थापना की। जो कि विश्व के सभी लोगों के बीच उनकी आस्था की परवाह किए बिना सद्भावना को बढ़ावा देने का एक तरीका है।
5.देश के सेना मुख्यालय में नए सैन्य सचिव के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन को नियुक्त किया गया
हालही में लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन को देश के सेना मुख्यालय में नया सैन्य सचिव के तौर पर अपॉइंट किया गया है। इसके पहले ये लेह में फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स (Fire and Fury Corps) के तौर पर कार्यरत थे। ये अभी सैन्य सचिव थल सेनाध्यक्ष के प्रधान स्टाफ अधिकारियों में से एक है। इस पद में कार्यरत होने के बाद पीजीके मेनन की भूमिका भारतीय सेना के पूरे अधिकारी वर्ग की पदोन्नति और पोस्टिंग के तौर पर रहेगी।
6.देश का पहला जीओ पार्क का निर्माण जबलपुर में होगा, भेड़ाघाट के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट क्षेत्र में बनाया जाएगा। 5 एकड़ में 35 करोड़ की लागत से इसे बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर (Detailed Project Report) के लिए 1.30 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत हो गई है। यहां जियोलॉजिकल संरचनाओं के साथ मानव सभ्यता के विकास का भी अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें