जगदीप धनखड़ होंगे नए उपराष्ट्रपति, जाने कितने वोट से जीत हासिल की है
भारत में आज 6 अगस्त 2022 को उप राष्ट्रपति चुनाव का मतदान था।
Source: safalta
जिसमें पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 725 वोट में 528 वोट से जीत मिली है। इन्होंने 346 वोट से विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को मात दी है। मार्गरेट अल्वा को चुनाव में केवल 182 वोट मिले हैं एवं 15 वोट को इल-लीगल घोषित किया गया है। इस चुनाव में जगदीप धनखड़ ने विजय हासिल की है। अब वे देश के नए उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस क्या है और यह कब और क्यों मनाया जाता है
भारत सरकार द्वारा भारत के विभाजन के दौरान लोगों ने जो यातनाएं सही थी एवं अपने परिवार और संपत्ति के बिछोह का जो दुख सहा था, इसे याद रखने के लिए हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के लिए भारत सरकार ने घोषणा की थी।
14 अगस्त के दिन 75 साल पहले यानी 1947 में अखंड भारत के दो टुकड़े किए गए थे और इस दुख को याद करने एवं रखने के लिए भारत आजादी के सालगिरह से 1 दिन पहले 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बड़ा ऐलान किया था।
अब हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पहले यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर इस दिन को याद किया जाएगा।
देश का विभाजन कैसे विभीषिका बनी और लोगों पर इसका जो असर पड़ा था इसे याद करने के लिए 14 अगस्त के दिन इस दिन को मनाया जाता है।
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा क्या है और इसे शुरू करने का उद्देश्य क्या है
रेल मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल यानी CRPF जो कि रेलवे का एक सशस्त्र बल है। जिसे रेलवे की संपत्ति और यात्रियों एवं उनके समानों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा में बेहतर सुधार के उद्देश्य से CRPF ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा कोड नाम के अंतर्गत एक अखिल भारतीय ऑपरेशन शुरू करने का फैसला लिया है।
इंडिया की उड़ान क्या है जाने विस्तार से
इस साल भारत आजादी के 75 साल पूरा होने पर आजादी का अमृत उत्सव मनाने की तैयारी में है। इसके साथ ही इस यात्रा में भारत ने अनेक उपलब्धियों को योजना और पहले की मदद से सफलता हासिल की है। इसके साथ ही वहीं दूसरी ओर गूगल ने भी इस अवसर पर भारत की कला और संस्कृति की बखान करने के लिए डिजिटल संग्रह भारत की उड़ान को लॉन्च किया है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय जी किशन रेड्डी के साथ और गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें जी किशन रेड्डी ने भारत की उड़ान डिजिटल संग्रह को आधिकारिक तौर पर लांच किया है। इसके साथ ही गूगल डूडल और प्रतियोगिताओं का ऐलान किया गया है।
नीतिगत ब्याज दरों में मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने कितना प्वाइंट बढ़ाया है
केंद्रीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने 5 अगस्त 2022 को हुई मासिक मॉनेटरी पॉलिसी की समीक्षा करने के बाद नीतिगत ब्याज दरों में 50 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी की है।
इसके बाद रेपो रेट 4.9 परसेंट से बढ़कर 5.4 परसेंट हो गया है।
रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपनी बैठक की घोषणा में कहा है कि हम हाई इन्फ्लेशन की समस्या से वर्तमान में गुजर रहे हैं और फाइनेंशियल मार्केट में अस्थिर हैं।
वैश्विक और घरेलू परिदृश्य को देखते हुए मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने बेंचमार्क्स रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
5 अगस्त 2022 के बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट कोविड-19 के पूर्व स्तर पर पहुंच गया है।
यह लगातार तीसरा हाइक है इसके पहले आरबीआई ने मई और जून में कुल मिलाकर 0.90 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की थी यानी कि पिछले 4 महीनों में रेपो रेट में 1.4 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है।
हाई इन्फ्लेशन को काबू में करने के लिए आरबीआई रेपो रेट को 25 से 20 तक बेसिक प्वाइंट तक बढ़ा सकती है।
शक्तिकांत दास ने यह भी कहा है कि मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी इन्फ्लेशन कंट्रोल करने के लिए नीतिगत रुख को वापस लेने पर ध्यान देने का फैसला किया है।
इसके साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान घटते मंदी का जोखिम जताया है ।
भारत बिल पेमेंट सिस्टम क्या है, जाने इसके संचालन और लेनदेन के बारे में
अब नॉनरेजिडेंट इंडियन यानी एनआरआई भी जल्द ही भारत बिल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से देश में रह रहे अपने परिवार वालों को पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे चाहे वह उनके बुनियादी जरूरतों को लेकर हो शिक्षा हो या किसी अन्य बिलों के पेमेंट करने को लेकर वे अब इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे। शुक्रवार 5 अगस्त 2022 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने विदेश से आने वाले पेमेंट को स्वीकार करने के प्रस्ताव की घोषणा की है। आरबीआई के गवर्नर शक्ति कांत दास ने कहा है कि इससे वरिष्ठ नागरिकों को बहुत फायदा होगा। जल्द ही केंद्रीय बैंक इस संबंध में महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी करेंगे।