Daily Top Current Affairs: अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।
International Anti-Corruption Day, अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का इतिहास, महत्व एवं थीम क्या है
भ्रष्टाचार एक गंभीर अपराध है जोकि देश के समाज एवं आर्थिक विकास को कमजोर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Free Demo Classes
Register here for Free Demo Classes

Source: safalta
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भ्रष्टाचार के चलते देश के विकास पर इसका बहुत गहरा असर पड़ता है। आज के समय में ऐसा कोई देश, समुदाय, क्षेत्र और व्यक्ति नहीं है जो भ्रष्टाचार से मुक्त हो। भ्रष्टाचार एक ऐसी संक्रामक बीमारी की तरह है जो विश्व के हर क्षेत्र में फैला हुआ है और जिसका कोई इलाज नहीं है। भ्रष्टाचार के चलते धीरे-धीरे लोकतांत्रिक संस्थाएं भी कमजोर होती जा रही है, सरकारी संस्थानों में भी भ्रष्टाचार का महत्वपूर्ण योगदान है, जो कि देश और समाज के आर्थिक विकास को कमजोर करता है, इसीलिए हर साल विश्व स्तर पर भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए 9 दिसंबर को भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों को अधिक से अधिक भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जा सके कि भ्रष्टाचार एक कानूनन अपराध है।