Source: safalta
5200 करोड़ की ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट कौंन सी और क्या हैं, जाने इसके विषय में विस्तार से
आज 30 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम में भाग लिया है एवं इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना को लांच करेंगे। पीएम मोदी एनटीपीसी की विभिन्न ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे और प्रधानमंत्री नेशनल सोलर रूट रूफटॉप पोर्टल का भी लॉन्च करेंगे। केंद्र सरकार ने बिजली क्षेत्र में कई पहलों की शुरुआत की है और इन पहलों से देश के कई क्षेत्रों में बहुत बदलाव एवं सुधार हुआ है। लगभग 18000 गांवों को बिजली मिली है जिनके पास पहले बिजली की सुविधा नहीं थी।कृषि अवसंरचना कोष पुरस्कार क्या है, और इसे क्यों दिया जा रहा है
केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत 2 साल पहले 2020 में कृषि अवसंरचना कोष को शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत फसल के बाद के मैनेजमेंट के बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों के निर्माण में इन्वेस्टमेंट के लिए मध्यम अवधि प्रदान की जाती है। इस सुविधा के रूप में सरकार की ओर से किसानों को तीन परसेंट ब्याज के रूप में आर्थिक सहायता और 2 करोड़ रुपए तक के शुल्क पर क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (सीजीटीएमएसई) की ओर से दी जाती है। इस योजना को मौजूदा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ा गया है।
तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस क्या है और इस साल इसके लिए क्या थीम तय किया गया है
विश्व में तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 30 जुलाई को विश्व तस्करी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य विश्व के लोगों को तस्करी के अपराध के विषय में जागरूक एवं शिक्षित करना है। जिसमें महिलाओं और बच्चों को जबरन मजदूरी श्रम और सेक्स जैसे दुखद कामों के लिए उनका शोषण किया जाता है। दुनिया भर में हर साल यह तस्करी यौन शोषण या जबरन मजबूरी द्वारा 25 मिलियन से अधिक पीड़ित बच्चों एवं महिलाओं का शोषण अपराधिक राजस्व में 150 बिलियन डॉलर से अधिक उत्पन्न करता है। यह एक व्यापक सुरक्षा मुद्दे का प्रतिनिधित्व करता है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद जैसे गंभीर समस्याओं को बढ़ावा देता है।
पंजाब खेड़े मेला क्या जाने इसके विषय में विस्तार से
पंजाब में पंजाब खेल विभाग पंजाब खेड़े मेले की होस्टिंग करने जा रहा है। जिसमें 14 से 60 साल के बीच के प्रतियोगियों के लिए आयु वर्गों में 30 खेल गतिविधियां शामिल की गई है। इस आयोजन का लक्ष्य लोगों के बीच छुपे हुए प्रतिभागिओं के प्रतिभाओं को खोजना है। खेलों के लिए एक स्वस्थ वातावरण तैयार करना और खेल के प्रति लोगों के बीच जन जागरूकता फैलाना है। पूर्व में आयोजित अंडर-14 अंडर-17 और अंडर 17 से 25 आयु वर्ग के अलावा 25 से 40, 40 से 50 और 50 से 60 साल के आयु वर्ग में लोगों के लिए प्रतियोगिताएं तय की गई है।
क्रिप्टोजैकिंग क्या है, जाने इसके बारे में विस्तार से
हालिया रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टोजैकिंग ( एक साइबर क्राइम हमला) 2022 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। भले ही इस बार डिजिटल संपत्ति की संख्या में कमी आई हो, 2022 की पहली छमाही में विश्व वैश्विक ग्लोबल क्रिप्टोजैकिंग की संख्या में 2021 की तुलना में लगभग 65 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी रिपोर्ट की गई है।
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस क्यों मनाया जाता है, जाने इसके इतिहास और महत्व के बारे में
हर साल 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मित्रता दिवस मनाया जाता है और इस दिवस को पहली बार 1958 में मैत्री धर्मयुद्ध एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक ऑर्गनाइजेशन द्वारा प्रस्तावित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस लोगों के बीच शांति और सामाजिक सद्भावना को बढ़ाने में लोगों की एवं समाज देश और राष्ट्र की सहायता करता है। भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। जो कि इस साल 7 अगस्त 2022 को भारत में फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा।