लोगो और थीम के बारे में
G20 का लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज की जीवंत रंगों से प्रेरित है, जिसमें केसरिया, सफेद और हरा एवं नीला रंग का उपयोग किया गया है। इसमें भारत के राष्ट्रीय फूल कमल के साथ पृथ्वी को जोड़ा गया है जो कि चुनौतियों के बीच विकास को दर्शा रहा है। पृथ्वी जीवन के प्रति भारत के धरती के अनुकूल उस दृष्टिकोण को दर्शाती है जो प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस को प्रतिबिंबित करता है। G20 लोगों के नीचे देवनागरी लिपि में भारत लिखा गया है।
Source: safalta
G20 के लोगो डिजाइन के लिए एक ओपन कंपटीशन के दौरान मिली विभिन्न प्रविष्टियों से प्राप्त तत्वों का समावेश कर इस लोगो का निर्माण किया गया है। माईगव पोर्टल पर आयोजित इस कंपटीशन को 2 हजार से अधिक प्रविष्टियों के साथ उत्साहजनक रिस्पॉन्ड मिली थी। यह जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान जनभागीदारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।भारत की G20 की अध्यक्षता का थीम
भारत की G20 की अध्यक्षता का विषय वसुदेव कुटुंबकम या एक धरती एक परिवार एक भविष्य महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है। यह थीम जीवन के सभी मूल्यों मानव, पशु, पौधे और सूक्ष्मजीवों एवं धरती और व्यापक ब्रह्मांड में उनके परस्पर संबंध की पुष्टि करता है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
इस थीम के बारे में
यह थीम व्यक्तिगत लाइफस्टाइल के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास के स्तर पर अपने संबध्द, पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ और जिम्मेदार ऑप्शन के साथ LIFE जीवन (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पर भी प्रकाश डालती है, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर परिवर्तनकारी कार्यवाही होती है और जीवन जिसके फलस्वरूप एक स्वच्छ, हरा भरा और उज्जवल भविष्य संभव हो पाता है। जी-20 के लोगों और थीम मिलकर भारत की जी-20 की अध्यक्षता के संबंध में एक पावरफुल मैसेज दे रहे हैं जो दुनिया में सभी के लिए न्याय संगत और समान विकास के लिए एक स्थाई समग्र जिम्मेदार है और इसी तरीके से प्रयास कर रहा है।
यह लोगो और थीम जी-20 की अध्यक्षता के लिए उस अनूठे भारतीय दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं जो अपने आसपास के इकोसिस्टम के साथ सामंजस्य में रहना सिखाता है। भारत के लिए जी-20 की अध्यक्षता अमृत काल की शुरुआत का भी प्रतीक है यह अमृत काल 15 अगस्त 2022 को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के साथ शुरू होकर आजादी के 100 वर्ष तक यानी की 25 साल की अवधि और एक भविष्यवादी, समृद्ध, समावेशी एवं विकसित समाज जिसके मूल में मानव केंद्रित दृष्टिकोण की ओर बढ़ने वाली एक महान और महत्वपूर्ण यात्रा है।
जी-20 के वेबसाइट के बारे में
प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के जी-20 की अध्यक्षता वाले वेबसाइट www.g20.in को भी लॉन्च किया है। यह वेबसाइट 1 दिसंबर 2022, (जिस दिन भारत जी-20 की अध्यक्षता का पदभार ग्रहण करेगा) को जी-20 की अध्यक्षता की वेबसाइट पर निर्बाध रूप से माइग्रेट हो जाएगी। Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
जी20 और लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था के बारे में वास्तविक जानकारी के अलावा इस वेबसाइट में जी-20 से संबंधित सूचना के भंडारण के रूप में भी डेवलपमेंट और कार्य करने के लिए भी किया गया है। इस वेबसाइट में नागरिकों के लिए अपने सुझाव देने का एक अनुभाग भी शामिल किया गया है, जिससे वे अपना सुझाव दे सकते हैं।
जी20 ऐप के बारे में
वेबसाइट के अलावा एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर जी20 इंडिया नाम से एक मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है।सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
November Current Affair E-Book | DOWNLOAD NOW |
October Current Affairs E-book | DOWNLOAD NOW |
September Month Current affair | DOWNLOAD NOW |
August Month Current Affairs 2022 | डाउनलोड नाउ |
Monthly Current Affairs July 2022 | डाउनलोड नाउ |